फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Environment Day: Come plant trees, save the earth

पर्यावरण दिवस : आओ पेड़ लगाएं, पृथ्वी को बचाएं

Sat, 06 Jun 2020 03:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 03:00 AM IST
विज्ञापन
Environment Day: Come plant trees, save the earth
विश्व पर्यावरण दिवस पौधारोपण करते प्रदूषणनियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी राम गोपाल - फोटो : CITY OFFICE
विश्व पर्यावरण दिवस पांच जून पर प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं ने बढ़ चढ़कर पौधरोपण में भाग लिया। सभी ने कहीं न कहीं एक पौधा लगाया। सुबह सात बजे से 12 बजे तक सैकड़ों पौधे लगाए गए। इस बीच लोगों ने सोशल डिस्टेशिंग का भी ध्यान रखा। पौध रोपण में भी इसका ख्याल रखा गया और पौधों को पांच फुट की दूरी पर रोपा गया। लोगों ने पौधरोपण कर उनको सींचा और उनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी निभाने का संकल्प लिया। बच्चों ने पौधरोपण तो किया ही, साथ ही बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के लिए जल और वृक्ष संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

पर्यावरण दिवस पर कंपोजिट विद्यालय लेखराजपुर, संत फिदेलिस स्कूल, भारत विकास परिषद सुंदरम शाखा, परछाई फाउंडेशन, विश्व हिंदू महासंघ, राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज, ,भारत विकास परिषद मयूरी शाखा, कासिमपुर पॉवर हाउस में सदा सामाजिक समिति, भारतीय किसान मजदूर मंच और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी, अलीगढ़ हेल्पलाइन महिला शाखा, उपकार फाउंडेशन, विश्व हिंदू परिषद, सामाजिक संस्था विरासत, श्री साईं आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल, भारत विकास परिषद शिवम शाखा, नारायणी इंटरनेशनल स्कूल, अवस्थी ज्योतिष संस्थान, शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, समाजवादी युवजन सभा, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, उड़ान सोसायटी व चाइल्ड लाइन, जेके सीमेंट आदि राजनीतिक, सामाजिक व शिक्षण संस्थाओं में पौध रोपण कार्यक्रम हुए। सरकारी कार्यालयों मेें भी पौधे लगाए गए। लोगों ने इस अवसर पर लगाए गए पौधों का संरक्षण करने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed