फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entrepreneurs will be seen in proposed land of Defense Corridor in Thappal

टप्पल में डिफेंस कॉरिडोर की प्रस्तावित जमीन देखने जाएंगे उद्यमी

Mon, 13 Aug 2018 01:12 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Mon, 13 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs will be seen in proposed land of Defense Corridor in Thappal
रक्षा हथियार का होगा सौदा - फोटो : Getty
डिफेंस कॉरिडोर की बहुुप्रतीक्षित बैठक सफलता के साथ संपन्न कराने के बाद फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैन्युफैक्चर्स के पदाधिकारी टप्पल में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की जमीन देखने की योजना पर काम करने लगे हैं। स्थानीय जिला प्रशासन ने यहां पर 268 एकड़ जमीन पर डिफेंस कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव बनाया है। फेडरेशन की बैठक मंगलवार को होगी। जिसमें इसको लेकर चर्चा होगी। फेडरेशन के अध्यक्ष धनजीत वाड्रा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों के साथ बात करने के बाद आगे का काम होगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर के लिए जिला प्रशासन ने बहुत सोच समझ कर टप्पल की जमीन का प्रस्ताव दिया है। क्योंकि यहां से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट महज बीस मिनट की दूरी पर बन रहा है, जो 2022 तक यानी चार साल बाद चालू हो जाएगा। ये देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।
विज्ञापन


जहां से भारी भरकम कारगो हवाई जहाज उड़ान भरेंगे, जो कोई भी माल लेकर उड़ सकते हैं। ऐसे में टप्पल में जिन इकाइयों में रक्षा उत्पाद बनेंगे। उनको कारगो हवाई जहाज से बेहद कम भाड़े से देश विदेश में कहीं भी भेजा जा सकेगा। अलीगढ़ पलवल का फोर लेन रोड को नेशनल हाईवे अथारिटी बना रही है। फरीदपुर से अलीगढ़ की ओर से इस सड़क का निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सड़क को पीडब्ल्यूडी से लेकर नेशनल हाईवे अथारिटी को सौंपा गया है ताकि जल्द से जल्द इसका काम पूरा हो सके। ये रोड जल्द ही तैयार हो जाएगा। जिससे अलीगढ़ से टप्पल तक की कनैक्टिविटी बेहतर हो जाएगी। अलीगढ़ से टप्पल पहुंचने में स्थानीय उद्यमियों को महज 40 मिनट लगेंगे। जट्टारी और खैर में इस रोड पर बाईपास भी बन रहा है।

जिससे वाहन कस्बों से होकर नहीं गुजरेंगे और जाम में फंसने से बचेंगे। इसके साथ ही टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे मिल जाएगा जिससे दिल्ली में किसी भी काम से जाने के लिए शानदार रोड मिलेगा। यकीनन केंद्र सरकार ने बहुत योजनाबद्ध तरीके से अलीगढ़ में कॉरिडोर बसाने की घोषणा की है, जो जल्द ही साकार हो जाएगी। 

11 अगस्त अलीगढ़ के लिए एतिहासिक : डीएम 
 जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा है कि 11 अगस्त को यूपी डिफेंस कॉरिडोर की बैठक एक एतिहासिक आयोजन था, जिसको शासन के निर्देश पर सफलतापूर्वक किया गया है। जिला प्रशासन की टीम ने इसको निर्देशों के अनुसार ही पूरा किया। अब आगे की प्रक्रिया जल्द ही शासन के निर्देश पर शुरू होगी। टप्पल में जमीन का प्रस्ताव तैयार है। कॉरिडोर की बैठक में शामिल उद्यमियों को आगे की सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया जाएगा ताकि वह जल्द से जल्द रक्षा सामग्री का निर्माण का देश के विकास में अपनी सहभागिता कर सके। ये अलीगढ़ के लिए बेहद गर्व की बात है इस कॉरिडोर में अलीगढ़ को चुना गया है। इससे अलीगढ़ का विकास तेज गति से होगा।  

बॉक्स
11 अगस्त को उद्योग पर्व मनाएंगे उद्यमी
अलीगढ़। फेडरेशन ऑफ इनोवेटिव मैन्युफैक्चर्स के पदाधिकारी मुकेश जैन ने कहा है कि 11 अगस्त को डिफेंस कॉरिडोर की एतिहासिक बैठक अलीगढ़ में हुई है। इसलिए 11 अगस्त को उद्योग पर्व के रूप में हर साल मनाया जाएगा। हम सभी लोग जल्द से जल्द रक्षा सामग्री का उत्पादन शुरू कर देंगे। 


बॉक्स
डिफेंस कॉरिडोर एक दूरगामी योजना : मंडलायुक्त 
अलीगढ़। डिफेंस कॉरिडोर की बैठक के बाद की रणनीति पर मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कहा है कि ये भारत सरकार और प्रदेश की सरकार का एक ड्रीम प्रोेजेक्ट है। जो बहुत जल्द ही जमीन पर साकार होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। शासन से मिलने वाले सभी निर्देशों पर बहुत तेज गति से अमल किया जा रहा हैे। यूपी डिफेंस एंड एरोस्पेस पॉलिसी 2018 के तहत इसमें उद्यमियों को नियमानुसार लाभ मिलेंगे। टप्पल में प्रस्तावित जमीन पर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। जिससे उद्यमियों को जल्द ही उत्पादन करने का लाभ मिल सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed