फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entrance test of Class 6 includes 11480 children

कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में 11480 बच्चे हुए शामिल

Mon, 25 Mar 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Mon, 25 Mar 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
Entrance test of Class 6 includes 11480 children
एएमयू गर्ल्स स्कूल से कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा छूटने के बाद बाहर निकलते बच्चे । - फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में 11480 बच्चे शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन 22 केंद्रों पर किया गया। 
विज्ञापन


एएमयू के स्कूलों में दाखिला के लिए बच्चों एवं उनके अभिभावकों में जबर्दस्त क्रेज है। इसका उदाहरण रविवार को कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में देखने को मिला। कुल 12541 बच्चों ने दाखिला के लिए आवेदन किया था। इसमें से 11480 प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए।

1061 अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के बीच 22 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए थे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हो गई। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी केंद्रों पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


हबीब हॉल में रहने का इंतजाम
 बाहर से परीक्षा देने आए छात्रों के लिए एएमयू छात्र संघ द्वारा हबीब हॉल में रहने का इंतजाम किया गया था। सचिव हुजैफा आमिर ने बताया कि प्रवेश परीक्षा देने दूर-दूर से छात्र एवं उनके अभिभावक आते हैं। उनके रुकने का इंतजाम हबीब हॉल के रीडिंग रूम में किया गया था। उन्होंने कहा कि आगे की परीक्षा में भी बाहर से आने वाले छात्रों के लिए इंतजाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed