{"_id":"6821e936db7e09eb61080c21","slug":"entering-the-house-molesting-a-sleeping-woman-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: घर में घुसकर सो रही महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा, आरोपी भागा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: घर में घुसकर सो रही महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा, आरोपी भागा, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 12 May 2025 05:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 12 May 2025 05:57 PM IST
सार
आरोपी घर में घुसा। उसने सो रही महिला से छेड़खानी की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसको पीट दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी गांव से भाग गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अतरौली कोतवाली के एक गांव में घर के अंदर घुसकर महिला के साथ छेड़खानी की गई। विरोध करने पर महिला को पीटा और पथराव किया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पीड़िता के मुताबिक 11 मई को वह अपने घर पर सो रही थी। इसी दौरान आरोपी कैलाश घर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए छेड़खानी करने लगा। पीड़िता ने घर से बाहर जाने के लिए कहा तो आरोपी पीटते हुए घर से बाहर खींच लाया।
विज्ञापन
जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से छूटकर पीड़िता अपने घर के अंदर गई तो आरोपी ने पथराव किया। साथ ही पीड़िता के पति और ससुर को जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी गांव से भाग निकला। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन