फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Entered the warehouse and looted Rs 1.80 lakh by showing pistol and knife

Aligarh News: गोदाम में घुसकर तमंचा-चाकू दिखा लूटे 1.80 लाख

Mon, 17 Mar 2025 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Entered the warehouse and looted Rs 1.80 lakh by showing pistol and knife
बन्नादेवी के नई बस्ती इलाके में शनिवार शाम एक कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में घुसकर नकाबपोश बदमाश तमंचा-चाकू दिखाकर व्यापारी से 1.80 लाख रुपये लूट ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसकी मदद से पुलिस अब बदमाशों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन



नई बस्ती निवासी सनी नारंग का सीमा फाटक के पास कोल्ड ड्रिंक का गोदाम है। शनिवार शाम 4:39 बजे गोदाम पर सनी के पिता अमरजीत नारंग थे। वहां उनकी माल सप्लाई लाने-ले जाने वाला ई-रिक्शा चालक भी था। अमरजीत उससे बातचीत कर रुपयों का हिसाब कर रहे थे। तभी दो युवक अंदर आए। एक ने टोपी भी पहन रखी थी। आते ही उन्होंने अमरजीत पर चाकू व तमंचा तानकर मेज पर रखी रुपयों की गड्डी व गल्ले में से कुछ रुपये निकाले।
विज्ञापन


अमरजीत व चालक ने विरोध करने का प्रयास भी किया। लेकिन, उन्हें डराते हुए दोनों रुपये लेकर भाग गए। सीसीटीवी के अनुसार बाहर उनका तीसरा साथी बाइक पर इंतजार कर रहा था। उसी पर सवार होकर तीनों भाग गए। इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा के अनुसार सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान कर पकड़ने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed