{"_id":"66e86b19238e5729a409ecf0","slug":"entered-the-ashram-and-beat-up-the-sages-and-disciples-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आश्रम में घुसकर साधु व शिष्यों को डंडे, झाड़ू व चप्पल से पीटा, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आश्रम में घुसकर साधु व शिष्यों को डंडे, झाड़ू व चप्पल से पीटा, मुकदमा दर्ज
Mon, 16 Sep 2024 11:00 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:00 PM IST
सार
बाबा के अनुसार 15 सितंबर की शाम गांव के नारायन सिंह का परिवार आश्रम में घुस आया। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपियों ने उनके साथ ही शिष्यों को डंडे, झाड़ू व चप्पल से पीटा।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इगलास थाना अंतर्गत गांव जटवार के एक आश्रम में घुसकर कुछ लोगों ने संत और उनके शिष्यों को पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी किसी ने पोस्ट कर दिया है। संत की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गांव जटवार में रामश्री देवी संत आश्रम है। यहां रंजनानंद उर्फ धांसू बाबा शिष्यों सहित रहते हैं। बाबा के अनुसार 15 सितंबर की शाम गांव के नारायन सिंह का परिवार आश्रम में घुस आया। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। आरोपियों ने उनके साथ ही शिष्यों को डंडे, झाड़ू व चप्पल से पीटा।
विज्ञापन
शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी भाग निकले। यह घटना आश्रम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। बाबा का आरोप है कि आश्रम व उससे लगी जमीन पर कब्जा करने की नीयम से आए दिन उन्हें परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में नारायण सिंह, ओमवती, अजीत, नीतू, सोना के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी। -राजीव द्विवेदी, सीओ।