फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ensure participation of public representatives in the schemes

Aligarh News: योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करें

Sat, 10 Jan 2026 01:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sat, 10 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Ensure participation of public representatives in the schemes
प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री और जिले की प्रभारी बेबीरानी मौर्य ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभागों को निर्देशित किया कि लाभार्थी आधारित योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन कराने और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कृषि विभाग को बीज किट के साथ अन्य सामग्री का वितरण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराने की बात कही।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री, सांसद अनूप प्रधान, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए उपलब्ध शिशु डेस्क एवं फोम मैट का वितरण किया। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति योजना के तहत तैनात महिला पुलिस कर्मियों को सिम सहित मोबाइल फोन भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के लिए 159 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी 24 घंटे निगरानी की जाती है। एडीएम ने बताया कि दुर्घटना बहुल स्थानों पर अंडरपास निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले के 586 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए प्रति केंद्र पांच शिशु डेस्क और 15 फोम मैट उपलब्ध कराए गए हैं और 253 केंद्र निर्माणाधीन हैं।

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा व रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed