फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   english teacher has started a youtube channel to teach all kinds of syllabus, grammar and language skills

अलीगढ़ के गुरुजी यूट्यूब पर निशुल्क पढ़ाएंगे अंग्रेजी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
english teacher has started a youtube channel to teach all kinds of syllabus, grammar and language skills
अंग्रेजी शिक्षक सुधीर जादौन - फोटो : AMAR UJALA
अलीगढ़। कोरोना वायरस के चलते सभी लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। विद्यार्थियों का शैक्षिक कार्यक्रम बुरी तरह प्रभावित हुआ है । कक्षाओं के अलावा विभिन्न स्तर की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी अध्ययन में परेशानी आ रही है।
विज्ञापन
इस बात को ध्यान में रखते हुए अलीगढ़ के आगरा रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर में अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष और एकेडमिक कोऑर्डिनेटर सुधीर जादौन ने एक पहल की है ।उन्होंने फैसला किया है कि कक्षा 10, 11 और 12 के पूरे सिलेबस को पढ़ाते हुए वह उसका वीडियो यूट्यूब पर डाल देंगे । इन वीडियो को कोई भी विद्यार्थी कहीं भी इस्तेमाल कर सकता है । यह पूरी तरह निःशुल्क होंगे। इसकी शुरुआत भी कर दी गई है । इसके अलावा वह विद्यार्थियों को इंग्लिश स्पीकिंग और ग्रामर भी निःशुल्क पढ़ाएंगे, जिससे घर बैठे छात्रों की अंग्रेजी में सुधार हो सके।
विज्ञापन
सुधीर जादौन ने बताया की देशभर में चल रहे कोरोना संकट को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है कि वह घर में ही रह कर देश सेवा करेंगे और बच्चों को शिक्षित करेंगे। उन्होंने एसीई अब्सॉल्युट क्लासेस ऑफ इंग्लिश नामक यूट्यूब पर चैनल तैयार कर लिया है और वीडियो भी डालने शुरू कर दिए है। अब वो लगातार इसपर वीडियो डालते रहेंगे। इनको कोई भी कहीं भी एप्रोच कर सकता है । यह पूरी तरह निःशुल्क रहेंगे इसके अलावा अगर किसी विद्यार्थी की कोई समस्या है तो वह नीचे कमेंट बॉक्स में जाकर उसको लिख सकता है , जिसका वह ऑनलाइन ही समाधान कर देंगे। इस तरह विद्यार्थियों की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा पैदा नहीं होगी। सुधीर जादौन कहते हैं कि समय और परिस्थिति कोई भी हो कैसी भी हो एक शिक्षक का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों की शिक्षा सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed