फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   End of fast AMU students

एएमयू नेताओं का अनशन, ध्ारना समाप्त

Thu, 17 May 2018 02:48 AM IST
एएमयू छात्रों का अनशन समाप्त
एएमयू छात्रों का अनशन समाप्त Updated Thu, 17 May 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
End of fast AMU students
मशकूर को जूस िपलाकर अनशन तुड़वातीं नफीसा। - फोटो : Amar Ujala
जेएनयू से लापता छात्र नजीब की अम्मी नफीसा के आग्रह एवं रमजान को देखते हुए एएमयू के छात्रों ने पांच दिनों से चल रही भूख हड़ताल और 15 दिनों से चल रहे धरने को समाप्त कर दिया है। नफीसा ने छात्र नेताओं को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। छात्रों का यह धरना जिन्ना की तस्वीर को लेकर बीती दो मई को हुए विवाद के बाद शुरू हुआ था।
विज्ञापन


नफीसा बदायूं से सुबह ही एएमयू पहुंच गईं थीं। नजीब की तलाश के लिए भी एएमयू के छात्रों ने कुछ माह पहले आंदोलन-प्रदर्शन किया था। धरना स्थल पर जाकर नफीसा ने छात्रों से भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि जब तक आप लोग भूख हड़ताल खत्म नहीं करते तब तक वह भी कुछ नहीं खाएंगी। बिना भोजन किए वह दिन भर छात्रों के साथ रहीं। उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती अनशनकारी छात्र-छात्राओं से मिलीं।
विज्ञापन


तवज्जो, त्योहार और तकाजे ने ‘तोड़ा हठ’

खुद पर दर्ज मुकदमे की वापसी और पूरे प्रकरण की न्यायिक जांच की मांग पर पहले धरना, फिर भूख हड़ताल पर बैठे एएमयू छात्रों ने आखिरकार 15वें दिन अपना ‘हठ’ तोड़ दिया। हालांकि इसके आसार तो कई दिन से बन रहे थे, मगर मौका और वजह खोजी जा रही थी। बुधवार को धरनास्थल पर पहुंची जेएनयू के लापता छात्र नजीब की मां ने जब छात्रों को समझाया कि मौजूदा माहौल साथ नहीं है। यह वक्त का तकाजा नहीं है इस तरह भूखे रहकर लड़ाई लड़ने का, तो सब कुछ छात्रों के समझ में आ गया। चूंकि पाक माह रमजान भी गुरुवार से शुरू हो रहा है और पुलिस प्रशासनिक स्तर से भी लगातार इसे एएमयू का आंतरिक मसला बताकर आपस में सुलझाने की सलाह दी जा रही थी। इस तरह छात्रों को तवज्जो, त्योहार और तकाजे की बात समझ में आ गई और धरना खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बात किसी से छिपी नहीं है कि पुलिस प्रशासनिक स्तर से एडीजी की मीटिंग के बाद ही धरनास्थल से खुद को दूर किया जाने लगा था। सत्ताधारी भाजपा ने भी इसे अप्रासंगिक प्रकरण बताकर खुद की दूरी बना ली थी। बस एएमयू प्रशासन को ही तरह-तरह से छात्रों को समझाने के लिए कहा जा रहा था। उनकी मुकदमा वापसी की मांग पर एडीजी खुद कह गए थे कि किसी को परेशान नहीं किया जाएगा। न्यायिक जांच की मांग शासन स्तर से पूरी होनी थी। यह बात छात्रों को समझ में आने लगी थी कि अब उनको तवज्जो नहीं मिल रही है। बस एक ही बात कही जा रही थी कि पहले धरना खत्म करें, फिर कोई बात होगी। इधर, त्योहार भी सामने था। रमजान माह की शुरुआत भी गुरुवार से होनी थी, इसे लेकर भी छात्र चिंतित थे कि रमजान शुरू होने के कारण उनके साथ धरनास्थल पर जुटने वाली संख्या भी कम होगी। इसी बीच बुधवार को पहुंची नजीब की मां ने जब बताया कि माहौल साथ नहीं है। 


यह वक्त का तकाजा है कि अपनी लड़ाई कानूनी ढंग से लड़ी जाए तो छात्रों के बात समझ में आ गई और यह घोषणा की गई कि मांग पूरी न हुई तो वह इसे जनांदोलन बनाएंगे। तब जाकर यह धरना 15वें दिन खत्म कर दिया गया।

घटनाक्रम एक नजर में
सांसद सतीश गौतम द्वारा एएमयू कुलपति को चिट्ठी भेजे जाने के बाद बयानबाजी शुरू
2 मई: हिंसक हुआ जिन्ना विवाद, एएमयू में बवाल, पथराव-लाठीचार्ज, कई घायल
3मई: एएमयू में तनाव बरकरार, पुलिस-प्रशासन व मीडिया पर छात्रों ने फेंके पत्थर
4 मई:एएमयू बवाल: फोटोग्राफर को पीटा, हवाई फायरिंग, जिले में इंटरनेट भी ठप
5 मई:डीएस के टॉयलेट में लगाई जिन्ना की तस्वीर, एएमयू में छात्रों का धरना जारी
-6 मई:एएमयू बवाल में दो हिंदूवादी नेता गिरफ्तार, शहर में बाइक रैली से हुआ तनाव
7 मई:एएमयू छात्रों का धरना छठवें दिन भी जारी, शहर में भी तनाव कायम बना रहा
8 मई:हजारों विद्यार्थियों ने एएमयू में बनाई मानव शृंखला, मोदी-योगी विरोधी नारेबाजी
9 मई:हिंदू जागरण मंच ने निकाला जुलूस, 125 ने दी सांकेतिक गिरफ्तारी, एएमयू में धरना
10 मई: एएमयू कांड: अमित गोस्वामी और योगेश वार्ष्णेय को मिली जमानत, धरना जारी
11 मई: हिंदू आक्रोश सभा में भी लगे आजादी-आजादी के नारे, छात्रों का धरना भी जारी
12 मई:जिन्ना प्रकरण:हामिद अंसारी ने किया न्यायिक जांच का समर्थन, भूख हड़ताल शुरू
13 मई:एएमयू जिमभनेजियम क्लब के कोच मजहर निलंबित, भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी
14 मई:जारी रहेगा अनशन-धरना, छात्रसंघ अध्यक्ष भी बैठे भूख हड़ताल पर, छात्र नेता बेहोश
15 मई:एएमयू में रंगदारी न देने पर छात्रों को पीटा, फायरिंग, वार्ता के लिए गठित कमेटी भंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed