{"_id":"60d4e1a88ebc3e6efa6d4521","slug":"encroachment-removed-in-textile-market-city-office-news-ali2664076175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाया, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा बाजार में अतिक्रमण हटाया, नोकझोंक
विज्ञापन
मीनाक्षी पुल के नीचे दुकानों के आगे किये हटाया गया अतिक्रमण।
- फोटो : CITY OFFICE
दुबे का पड़ाव स्थित कपड़ा बाजार में नगर निगम ने जेसीबी चलाकर अतिक्रमण हटाया। कुछ लोगों ने स्लैब डालकर एवं टाइल्स लगाकर नाले पर ही कब्जा कर लिया था। इस दौरान व्यापारियों की आपस में नोकझोंक भी हुई।
सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की टीम बुधवार को मीनाक्षी पुल के नीचे कपड़ा मार्केट पहुंची। कुछ व्यापारियों ने तो स्थायी स्लैब एवं टाइल्स लगाकर नाले पर कब्जा कर लिया था। इसकी वजह से नाले से जलनिकासी अवरुद्ध हो रही थी। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए। इस दौरान व्यापारियों की आपस में नोकझोंक भी हो गई। व्यापारी कोशिश कर रहे थे कि अभियान उनके बदले दूसरी तरफ से शुरू हो। सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह ने दुकानदारों को अतिक्रमण स्वयं हटाने से संबंधित निर्देश दिए अन्यथा की स्थिति में अतिक्रमण ध्वस्त करने एवं कार्रवाई की चेतावनी दी। इस अवसर पर जोनल सफाई अधिकारी महेंद्र सिंह, कर अधीक्षक राजेश गुप्ता, स्वच्छता निरीक्षक पलक्षा मैनवाल के अतिरिक्त प्रवर्तन दल के कर्मचारी मौजूद थे।
28 को जीवनगढ़ एवं जाकिरनगर में चलेगा अभियान
अलीगढ़। नगर निगम प्रवर्तन दल द्वारा 28 जून को सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जीवनगढ़ एवं जाकिरनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। ये इलाके वार्ड नंबर 68 एवं 47 क
विज्ञापन
े अंतर्गत आते हैं।