फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment removed from pasture land

अलीगढ़ : चारागाह की जमीन से हटवाया कब्जा

Wed, 30 Mar 2022 12:28 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from pasture land
चारागाह की जमीन पर हो रहे कब्जे को हटाती जेसीबी। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनते ही अवैध कब्जों पर प्रशासन की निगाहें टेढ़ी होने लगी हैं। मंगलवार को कोल तहसील प्रशासन की टीम ने क्वार्सी क्षेत्र के बरेहती व महेशपुर में चारागाह की करोड़ों की जमीन को कब्जामुक्त करा दिया।
विज्ञापन

बरहेती गांव के ग्रामीणों ने गांव की चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर उस पर निर्माण कर लेने की शिकायत की थी। इसको लेकर एसडीएम ने तहसीलदार कोल के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए थे। तहसील प्रशासन की जांच में शिकायत सही मिली। ग्राम समाज की करीब नौ बीघा जमीन पर पर अवैध तरीके से प्लॉटिंग कर वहां निर्माण हो रहा था। तहसीलदार कोल डॉ. गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम बुलडोजर लेकर पहुंच गए। इस दौरान अवैध कब्जों को ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन

उधर, तहसील प्रशासन ने गांव महेशपुर में ग्राम समाज की जमीन पर हुए कब्जों को हटवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया था। इसके बाद भी गांव के ही कुछ लोगों ने इस जमीन पर पुन: कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत पर राजस्व टीम ने इन कब्जों का मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण करा दिया। इस कार्रवाई से कब्जेधारकों में खलबली मच गई। एसडीएम कोल संजीव ओझा ने बताया कि अवैध कब्जेधारकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों को हटवाने के लिए अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed