फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Encroachment removed

विरोध और नोकझोंक के बीच चला बुलडोजर, हटा अतिक्रमण

Wed, 11 May 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed
महानगर में मंगलवार को चौथे दिन फिर नगर निगम टीम ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान शमशाद मार्केट से जमालपुर तक अतिक्रमण हटाया गया। इस बीच तीन जगहों पर टीम का जमकर विरोध हुआ और नोकझोंक के बीच हंगामा हुआ। मगर टीम अतिक्रमण हटाने में पीछे न हटी। इस दौरान टीम पर भेदभाव का भी आरोप लगा। मगर टीम अपना काम करती रही और अतिक्रमण हटाकर ही पीछे हटी।
विज्ञापन

सड़क सहारे फुटपाथ व नाले पर अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को चौथे दिन सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह की अगुवाई में अभियान चलाया। इस दौरान शमशाद मार्केट से जमालपुर फ्लाईओवर के नीचे नाले पर आरसीसी स्लैब डालकर उसे पाटने, ऊपर टीन शेड लगाकर नाले की जल निकासी को रोकने और सफाई व्यवस्था में बाधा पहुंचाने वाले अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। शमशाद मार्केट से आगे दिल्ली-6 होटल वाले ने सड़क नाले के ऊपर अवैध अतिक्रमण किया हुआ था। उसे व आसपास की दुकानों के आगे नाले पर पड़े स्लैब को तुड़वाया। इस दौरान जमकर विरोध हुआ। टीम प्रभारी सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद से तीखी नोकझोंक हुई। इसी तरह पुरानी चुंगी के सामने बर्फखाना के ऊपर 5000 का जुर्माना लगाया गया। यहां भी विरोध हुआ। बाद में जमालपुर रेडियो कॉलोनी के पास रोड के दोनों साइडों से अवैध अतिक्रमण जैसे ढकेल, खोमचा, पुराने कंडम सामान विक्रेता, सोफा सैट फर्नीचर विक्रेता, कूलर विक्रेता आदि का सामान हटाकर अतिक्रमण मुक्त बनाया गया। यहां टीम को विरोध झेलना पड़ा। यहां फुटपाथ एसोसिएशन के नत्थू खां ने चेतावनी न देने पर ऐतराज जताया। बाद में सख्ती के चलते सामान हटाया गया।
विज्ञापन

इसी तरह रेडियो कॉलोनी के निकट सपा नेता हाजी उस्मान, पूर्व पार्षद यामीन खान ने वेंडिंग जोन निर्माण को लेकर नोकझोंक की। बाद में टीम ने अतिक्रमण स्वयं हटाने की हिदायत दी। जमालपुर नाले पर पूर्व पार्षद यामीन खान अब्बासी का कार वाशिंग सेंटर बना हुआ मिला, जिसको 24 घंटे में हटाने की चेतावनी दी। जमालपुर पुल के नीचे बिल्डिंग मैटेरियल रखने पर भवन स्वामी से 5000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण करने वाले अन्य लोगों को चेतावनी दी गई। इस मौके पर टीम के साथ अधिशासी अभियंता यांत्रिक मनोज कुमार प्रभात, अवर अभियंता योगराज सिंह, एसएफआई प्रदीप पाल, अनिल आजाद, मीडिया सहायक एहसान रब, शहजाद, सूबेदार अशोक कुमार शर्मा, मुनेश पाल सिंह, हवलदार विजय पाल सिंह, किशोर कुमार शर्मा, करण सिंह, धर्मवीर सिंह धर्मेंद्र नादर, अनिल कुमार, धर्मेंद्र सिंह, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद कार वाशिंग की ध्वस्त गई अवैध दीवार
सोमवार को तस्वीर महल से किला रोड पर चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान छोड़ा गया तस्वीर महल का धुलाई सेंटर मंगलवार को हटा दिया गया। यहां मोहलत देने के बावजूद राशिद कार वाशिंग सेंटर द्वारा दीवार न हटाने पर सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद सिंह ने इस दीवार को ध्वस्त कराया।

एएमयू चुंगी गेट रोड के किनारे अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी।

एएमयू चुंगी गेट रोड के किनारे अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed