{"_id":"60492e378ebc3ecabd5244e4","slug":"emu-train-passengers-increases-demand-to-increase-train-city-office-news-ali258319317","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईएमयू ट्रेन के मुसाफिरों में इजाफा, ट्रेनें बढ़ाने की मांग ने पकड़ा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईएमयू ट्रेन के मुसाफिरों में इजाफा, ट्रेनें बढ़ाने की मांग ने पकड़ा जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल दक्ष, अलीगढ़।
एक मार्च से अलीगढ़ से दिल्ली तक ईएमयू का संचालन शुरू हो गया है। यात्रियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। औसतन प्रतिदिन एक हजार यात्री अलीगढ़ जंक्शन से ईएमयू में सवार हो रहे हैं। जबकि इसकी 12 बोगियों में 1100 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।
अलीगढ़ से दिल्ली के बीच पड़ने वाले लगभग सभी स्टेशनों से ईएमयू में यात्री सवार होते हैं। इन यात्रियों को महंगा टिकट खरीदने के बाद भी ट्रेन मेें खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिला एवं बच्चों को सफर के दौरान हो रही है। इसके चलते अलीगढ़ से दूसरी ईएमयू ट्रेन शुरू करने की मांग उठने लगी है।
लॉकडाउन से पहले छह जोड़ी ईएमयू का था संचालन, 15 हजार यात्री करते थे सफर
कोरोना काल में बीते साल लगे लॉकडाउन से पहले अलीगढ़ जंक्शन से छह जोड़ी ईएमयू ट्रेनों का संचालन होता था। इनमें अलीगढ़ जंक्शन से प्रतिदिन औसतन 15 हजार यात्री सफर करते थे। मगर, कोरोना काल के बाद एक मार्च से फिर से ईएमयू का संचालन शुरू किया गया। अलीगढ़ के हिस्से में एक ईएमयू ट्रेन ही आई।
विज्ञापन
दैनिक रेल यात्री संत्र ने उठाई मांग
दैनिक रेल यात्री संघ के सचिव अरविंद तिवारी ने ईएमयू ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। इसके साथ ही संघ से अलीगढ़ से दिल्ली के बीच एक इंटरसिटी ट्रेन भी चलाने की मांग रखी है। यह मांगे मान ली जाएं तो दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
45 प्लेटफार्म टिकट बिके
नौ मार्च से अलीगढ़ जंक्शन पर फिर से पर प्लेटफार्म टिकट की व्यवस्था की गई है। अब यह टिकट 10 रुपये की बजाए 50 रुपये का है। हालांकि यह व्यवस्था अस्थाई है। बुधवार को 45 लोगों ने प्लेटफार्म टिकट खरीदकर स्टेशन परिसर के भीतर प्रवेश किया। जबकि लॉकडाउन से पहले प्रतिदिन 450 से 500 के करीब प्लेटफार्म टिकट की बिक्री होती थी।
एक मार्च से ईएमयू के संचालन के बाद यात्रियों की प्रतिदिन बढ़ी संख्या
तारीख यात्रियों की संख्या
एक मार्च 402
दो मार्च 618
तीन मार्च 625
चार मार्च 651
पांच मार्च 870
छह मार्च 689
सात मार्च 906
आठ मार्च 1096
नौ मार्च 1086
दस मार्च 815