{"_id":"64f9d877f2140d31360b1c06","slug":"employment-fair-for-girl-students-parwaz-on-10th-september-on-10th-september-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: छात्राओं के लिए रोजगार मेला ‘परवाज’10 सितंबर को, चयन करेंगे ये संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: छात्राओं के लिए रोजगार मेला ‘परवाज’10 सितंबर को, चयन करेंगे ये संस्थान
Thu, 07 Sep 2023 07:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2023 07:35 PM IST
सार
रोजगार मेले में कैम्बे हेल्थकेयर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आईआईएमटी अलीगढ़, आईएमसीएस ग्रुप, एटीएक्स लर्निंग, जेतून इंटरनेशनल एकेडमी, अनटल इंटरनेशनल, आरएनएफ टेक्नोलॉजी आदि के प्रतिनिधि मौजूद होंगे।
विज्ञापन
रोजगार मेला परवाज के बारे में बताते टीपीओ साद हमीद
- फोटो : एएमयू
विस्तार
एएमयू के प्रशिक्षण और नियोजन कार्यालय (सामान्य) की ओर से वीमेंस कॉलेज में विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए रोजगार मेला ‘परवाज’ का आयोजन 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से जी-20 के बैनर तले किया जा रहा है।
विज्ञापन
टीपीओ साद हमीद ने बताया कि परवाज का उद्देश्य एएमयू की छात्राओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके कॅरियर को बढ़ावा देना भी है। कार्यक्रम पूर्ण रूप से छात्राओं के लिए तैयार किया गया है, ताकि वह स्वावलंबी बन कर देश निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन
मेले में कैम्बे हेल्थकेयर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, आईआईएमटी अलीगढ़, आईएमसीएस ग्रुप, एटीएक्स लर्निंग, जेतून इंटरनेशनल एकेडमी, अनटल इंटरनेशनल, आरएनएफ टेक्नोलॉजी आदि के प्रतिनिधि मौजूद होंगे। अब तक लगभग 900 छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इस मौके पर मुजम्मिल मुश्ताक, डॉ. सुहालिया परवीन मौजूद रहीं।
विज्ञापन