फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Employees holding out on strike , the performance

हड़ताल पर उतरे मनरेगा कर्मचारी, किया प्रदर्शन

Tue, 02 Feb 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Tue, 02 Feb 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
मानदेय में वृद्घि और समय से मानदेय की मांग को लेकर जननपद भर के मनरेगा कर्मचारियों ने हुंकार भरी। कलेक्ट्रेट से लेकर विकास भवन तक प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री , ग्राम्य विकास मंत्री और विभाग के प्रमुख सचिव को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे।
विज्ञापन


सपा विधायक हाजी जमीरउल्लाह को भी ज्ञापन दिया। विकास भवन में नारेबाजी के बीच अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन किया। कर्मचारी पूरे दिन हड़ताल पर रहे। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर उनकी हड़ताल आगे भी हो सकती है। 
विज्ञापन


उप्र मनरेगा कार्मिक कल्याण संगठन के बैनर तले जिले भर के मनरेगा कर्मचारी जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए। सबसे पहले उन्होंने कलेक्ट्रेट पर भूमि अध्यापित अधिकारी को ज्ञापन दिया। इसके बाद विकास भवन पहुंचे। यहां उन्होंने डीसी मनरेगा अमरेन्द्र प्रताप को ज्ञापन दिया। इसके बाद वह सीडीओ डीएस सचान से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ ने दस लोगों के प्रतिनिधि मंडल को बुलवाया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजवीर सिंह राठौर, व डा. सुशील गौतम के नेतृत्व में अनिल कुमार, सुरेन्द्र प्रकाश, विवेक, मनोज, नरेश ने सीडीओ को बताया कि नियुक्ति के समय जो मानदेय मिल रहा हैै, एक पैसे की भी  वृद्घि नहीं हुई ।


मानदेय भी कई महीने तक नहीं मिलता है जबकि मनरेगा में मजदूरी करने वाले श्रमिक को 15 दिन में भुगतान मिल जाता है। सीडीओ ने कहा कि वह शासन तक उनकी बात पहंचाएंगे। नैतिक रुप से वह कर्मचारियों के साथ हैं साथ ही नसीहत दी कि कर्मचारी अपनी मांग पूरी करवाने को नियमानुसार बात रखें लेकिन जिले के विकास कार्य को प्रभावित न होने दें। सीडीओ से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने विकास भवन पहुंचे विधायक हाजी जमीरउल्लाह को अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed