{"_id":"5cd1d8b6bdec22074857dfbe","slug":"employee-thrown-out-from-roof-at-tibbia-college-of-amu","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के तिब्बिया कॉलेज में कर्मचारी को छत से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के तिब्बिया कॉलेज में कर्मचारी को छत से फेंका
Wed, 08 May 2019 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 May 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
AMU
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के एके तिब्बिया कॉलेज में लीव वैकेंसी पर कार्यरत कर्मी ने कॉलेज के ही स्थायी कर्मचारी को करीब 20 फीट ऊंची छत से फेंक दिया। पीड़ित कर्मचारी के पैर की हड्डी कई जगह से फ्रैक्चर हो गई है। सिर, हाथ एवं चेहरे पर भी गंभीर चोट है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज में घायल कर्मचारी का उपचार चल रहा है। पीड़ित कर्मचारी इकबाल गनी की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी मो. इमरान के खिलाफ नामजद एवं उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। झगड़े का कारण एक दिन पहले का आपसी विवाद और उससे संबंधित शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाना माना जा रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह तिब्बिया कॉलेज के तहफ्फुजी व समाजी तिब विभाग में सुबह करीब 8.30 से 9 बजे के बीच क्लर्क पद पर कार्यरत इकबाल गनी एवं लीव वैकेंसी पर कार्यरत कर्मी (ऑफिस अटेंडेंट) के बीच मारपीट हो गई। इसी क्रम में इकबाल को इमरान द्वारा छत से नीचे फेंकने का आरोप है।
विज्ञापन
इकबाल के नीचे गिरने पर तिब्बिया कॉलेज के छात्रों ने आननफानन में उन्हें बाइक पर बैठाकर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस घटना के बाद कॉलेज में खलबली मच गई। दोदपुर शौकत मंजिल के निकट गुलशन-ए-अख्तर निवासी इकबाल गनी का आरोप है कि वह सुबह 8 बजे ड्यूटी पर आए।
उसी समय लीव वैकेंसी पर कार्यरत कर्मी (ऑफिस अटेंडेंट) मो. इमरान पुत्र नन्हें खां आया और झगड़ा करने लगा। एक दिन पहले भी उनके बीच झगड़ा हुआ था जिसकी शिकायत चेयरमैन से की थी। मो. इमरान मामला निपटाने का दबाव बना रहा था। इकबाल का कहना है कि मो. इमरान ने लोहे की सरिया से पीटा और जान से मारने के इरादे से ऊपरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
इस मामले में उन्होंने मो. इमरान पुत्र नन्हें खां के खिलाफ थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान इकबाल ने बताया कि एक दिन पहले इमरान ने उनके साथ विभाग में मारपीट की थी, जिसकी शिकायत उन्होंने चेयरमैन प्रो. एसएम सफदर असरफ से की थी। चेयरमैन ने कार्रवाई करने के बदले मुझे ही दोषी ठहराकर मामले को निपटाने का दबाव बनाया। इमरान चेयरमैन के घर पर दूध की सप्लाई करता है।
कल शाम में 4 बजे दोनों ओर से शिकायत आई थी। विलंब होने की वजह से उसे प्रॉक्टर ऑफिस फारवर्ड नहीं किया। सोचा था कि आज (मंगलवार की) सुबह करूंगा लेकिन यह फिर उलझ पड़े। आज मैंने दोनों की शिकायत कमेंट लगाकर प्रॉक्टर आफिस फारवर्ड कर दिया है। मैने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया।
-प्रो. एसएम सफदर असरफ चेयरमैन
इकबाल की ओर से इमरान के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार इस मामले में इमरान व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मारपीट आदि का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी हिरासत में है।
-प्रो. एम मोहसिन खान, एएमयू प्रॉक्टर