फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Emphasis on public participation in smart city project

अलीगढ़ः स्मार्ट सिटी परियोजना में जन सहभागिता पर जोर

Fri, 17 Sep 2021 08:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on public participation in smart city project
करीब एक हजार करोड़ की स्मार्ट सिटी परियोजना में 41 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। सांसद सतीश गौतम एवं विधायक संजीव राजा ने अधिकारियों से परियोजना से संबंधित जानकारी ली। जनप्रतिनिधियों ने परियोजना में जन सहभागिता एवं पारदर्शिता पर जोर दिया।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम एवं विधायक संजीव राजा सोमवार को बरौला जाफराबाद स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस पहुंचकर सिटी लेवल एडवाइजरी फोरम के अंतर्गत स्मार्ट सिटी परियोजनाओं पर चर्चा की। स्मार्ट सिटी परियोजना के चेयरमैन गौरव दयाल एवं सीईओ गौरांग राठी भी मौजूद थे। सांसद ने कहा कि ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए लगाए गए कैमरे की गुणवत्ता लोकसभा में स्थापित कैमरों की भांति होनी चाहिए। उन्होंने सीईओ से कहा कि यह भी जांच कर लिया जाए कि स्मार्ट सिटी परियोजना पर काम कर रही फर्म ब्लैक लिस्टेड है अथवा नहीं। उन्होंने परियोजना में पारदर्शिता लाने की बात कही। विधायक संजीव राजा ने पूछा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत 13 कार्यों में से कौन सा कार्य पूर्ण हुआ है। सीईओ गौरांग राठी ने कहा कि परियोजनाओं को जमीनी रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed