फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Emphasis on parking, drinking water, security, traffic

अलीगढ़ः पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, यातायात पर जोर

Fri, 17 Sep 2021 03:44 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 03:44 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on parking, drinking water, security, traffic
मंडलायुक्त गौरव दयाल जिलाधिकारी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते। - फोटो : CITY OFFICE
मंडलायुक्त गौरव दयाल और जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे. ने रविवार को लोधा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल की तैयारियों को परखा और अधिकारियों को सोमवार शाम तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने मौके पर ही पंडाल में बैठक की। मंडलायुक्त ने कहा कि ड्यूटी स्थल पर लगे सभी अधिकारी कोरोना संक्रमण से संबंधित आरटीपीसीआर जांच जरूर करा लें। इसकी रिपोर्ट अपने साथ रखें। प्रत्येक स्थान पर मुख्य प्रभारी के साथ ही सह प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं ताकि आपात स्थिति में समस्या को त्वरित गति से निस्तारित किया जा सके। सभी अधिकारी पूर्व में ही अपने ड्यूटी स्थल ठीक से देख समझ लें। कार्यक्रम में जैमर रहते हैं, कम्युनिकेशन में दिक्कत आती है, फोन चार्ज रखें। ब्लॉक में ड्यूटी के दौरान पानी के मटकों की व्यवस्था रहेगी। यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या या परेशानी हो तो तुरंत विवेकपूर्ण ढंग से समस्या का समाधान करें। कार्यक्रम में व्यवधान न हो, सभी लोग व्यवस्थित ढंग से रहें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी आठ बजे ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहें। एक स्थान पर तैनात अधिकारी दूसरे स्थान पर नहीं जाएंगे। पार्किंग में लगे अधिकारियों को विशेष सावधानी बरतनी होगी। संपूर्ण कार्यक्रम के लिए सात पार्किंग एरिया निर्धारित करते हुए एडीएम कासगंज को प्रभारी बनाया गया है। सभी पार्किंग पर दो-दो खंड शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गयी है। जनसामान्य को पंडाल में आने से पूर्व ही मास्क लगाया जाए। बिना मास्क के कोई भी पंडाल में नहीं रहेगा।
विज्ञापन

डीएम ने जनसामान्य से कहा कि वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत अपने साथ अस्त्र-शस्त्र, भारी भरकम झोले या अन्य अनावश्यक सामान लेकर न आएं ताकि आपको एवं प्रशासनिक अधिकारियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था, सेफ हॉस्पिटल, सेफ हाउस, रूट व्यवस्था, अलीगढ़ एयरपोर्ट, सर्किट हाउस की व्यवस्था में लगे अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में संबंधित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed