{"_id":"66da59abb64c37c21700ed53","slug":"electrocution-in-e-rickshaw-innocent-life-lost-aligarh-news-c-116-1-sali1010-101729-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: रास्ते में खड़ा ई-रिक्शा, अचानक आया करंट, मासूम की गई जान, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: रास्ते में खड़ा ई-रिक्शा, अचानक आया करंट, मासूम की गई जान, परिवार में छाया मातम
Fri, 06 Sep 2024 06:53 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Fri, 06 Sep 2024 06:53 AM IST
सार
सादिल दोपहर को घर से दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही इश्ताक ने अपना ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए खड़ा कर रखा था। चार्जिंग के दौरान रिक्शा में करंट दौड़ गया। इस बीच रास्ते से गुजरने रहे सादिल ने उसे छू लिया। करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो कर मौके पर गिर गया।
विज्ञापन
मृतक बालक सादिल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव विसावली में रास्ते में चार्जिंग के लिए खड़े ई-रिक्शा में 5 सितंबर को करंट दौड़ गया। उसकी चपेट में आकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गांव विसावली निवासी याकूब का दो वर्षीय बालक सादिल दोपहर को घर से दुकान पर कुछ सामान लेने जा रहा था। रास्ते में गांव के ही इश्ताक ने अपना ई-रिक्शा चार्जिंग के लिए खड़ा कर रखा था। चार्जिंग के दौरान रिक्शा में करंट दौड़ गया। इस बीच रास्ते से गुजरने रहे सादिल ने उसे छू लिया। करंट की चपेट में आने से वह अचेत हो कर मौके पर गिर गया।
विज्ञापन
पड़ोसियों की नजर जैसे ही बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सादिल तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मृत्यु से परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन