फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity theft found in smart meter will be recovered from billing agency

अलीगढ़ : स्मार्ट मीटर में मिली बिजली चोरी, बिलिंग एजेंसी से होगी रिकवरी

Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Electricity theft found in smart meter will be recovered from billing agency
बाबरी मंडी और सराय सुल्तानी में दो उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगे होने के बावजूद बिजली चोरी का मामला सामने आया है। विगत कई महीने से इन दोनों घरों में शून्य रीडिंग का बिल बन रहा था। प्रथम दृष्टया मीटर रीडर संलिप्त होने के चलते बिलिंग एजेंसी से अब 64 हजार की रिकवरी की जाएगी। अधिशाषी अभियंता पी राम ने संबंधित बिलिंग एजेंसी के प्रेषित बीजकों से प्रस्तावित 64 हजार की कटौती के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार बिजली विभाग की टीम ने शहर में चेकिंग अभियान चलाकर उपभोक्ताओं के परिसरों को चेक किया। इस दौरान बाबरी मंडी की शनीचरी पैंठ निवासी शेर सिंह सैनी पुत्र भोला सिंह व सराय सुल्तानी चौड़ा कुंआ निवासी शाहिद पुत्र असगर के आवास परिसर में चेकिंग की गई। शेर सिंह के यहां विद्युत मीटर की इनकमिंग साइड में दो लाल रंग के तार जोड़कर बिजली चोरी मिली। जबकि शाहिद के घर में मीटर की सर्विस केबिल के अतिरिक्त केबिल डालकर बिजली चोरी पाई गई। दोनों घरों में स्मार्ट मीटर लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से शून्य रीडिंग का बिल बन रहा है। जबकि नियमों के मुताबिक हर महीने शत प्रतिशत विद्युत बिल उपलब्ध कराया जाना अनुबंधित है। इसके बावजूद मीटर रीडरों ने इस मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को नहीं दी। अगर समय से सूचना मिलती तो बिजली चोरी रोकी जा सकती थी। अधिशासी अभियंता पी राम ने बिलिंग एजेंसी के प्रेषित बीजकों से कटौती के निर्देश दिये हैं। शेर सिंह के मामले में सात हजार 50 रुपये और शाहिद के मामले में 59 हजार 517 रुपये की कटौती के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed