फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity supply stalled for hours due to repair work

Aligarh News: मरम्मत कार्य के चलते घंटों ठप रही विद्युत आपूर्ति

Thu, 02 May 2024 04:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply stalled for hours due to repair work
शहर में नागरिकों को रोजाना किसी न किसी कारण के बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बिजली खंभे, तार बदलने व ट्रांसफार्मरों और फीडरों की मरम्मत के कारण बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को एक दिन पहले ही बिजली कटौती की जानकारी दी जा रही है। बृहस्पतिवार को भी शहर के कई इलाकों में सुबह छह बजे से 11 बजे तक मरम्मत का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को किए गए कार्य को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि बिजली विभाग के निर्धारित शेड्यूल से कहीं अधिक देरी तक कार्य किया गया। विभाग ने शहरभर में पुराने व जर्जर हो चुके खंभों, तार आदि काे बदलने के साथ ही फीडर की ओसीबी आदि मशाीनों की मरम्मत, खराब पड़े ट्रांसफार्मर की मरम्मत आदि का कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। संबंधित इलाके के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शहर के क्वार्सी, एलमपुर, जलालपुर 33 केवी के फीडर आदि स्थानों पर मरम्मत की गई। जिससे करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार को भी शहर के कई इलाकों में सुबह छह बजे से 11 बजे तक मरम्मत का काम किया जाएगा। जिससे आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed