फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity department suffers due to storm

तूफान से विद्युत विभाग को काफी नुकसान, आपूर्ति बाधित

Wed, 02 Jun 2021 01:46 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Electricity department suffers due to storm
तूफान एवं बारिश से विद्युत विभाग को काफी नुकसान हुआ है। जिले में करीब सौ से अधिक विद्युत गिरे या टेढ़े हुए हैं। दो किलोमीटर से अधिक तार क्षतिग्रस्त एवं सौ से अधिक इंसुलेटर खराब हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में चार से लेकर सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। सुबह में कई क्षेत्रों में लोगों को पानी की दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सोमवार रात में करीब दो बजे तेज आंधी-तूफान एवं बारिश से लाल डिग्गी के समीप पोल टूट कर सड़क पर गिर गया। इसके अतिरिक्त रावण टीला, जमालपुर, हाथरस अड्डा आदि स्थानों पर विद्युत खंभे गिरे या टेढ़े हो गए। कुछ इंसुलेटर खराब हुए हैं। इसकी वजह से शहरी क्षेत्र में करीब चार से लेकर सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इन क्षेत्रों में सुबह में लोगों को पानी की दिक्कत हुई। डिवीजन छह में सबसे अधिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। करीब सौ से अधिक खंभे और इंसुलेटर तथा दो किलोमीटर तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पेड़ या उसके डाल तार पर गिरे हैं। कोछोड़, अकराबाद, गोपी, बोनई आदि क्षेत्रों में ज्यादा नुकसान हुआ है। अधीक्षण अभियंता राघवेंद्र ने बताया कि डिवीजन छह में काफी नुकसान हुआ है। अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सांत्वना देने चंदनिया पहुंचे डॉ. निशित
अलीगढ़। भाजपा नेता डॉ. निशित शर्मा मंगलवार को चंदनिया पहुंचे और जहरीली शराब पीकर जाने गवाने वाले लोगों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed