फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electricity cut off for eight hours in 37 villages

Aligarh News: 37 गांवों में आठ घंटे गुल रही बिजली

Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 31 Jul 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut off for eight hours in 37 villages
मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को विद्युत लाइन व टावर की शिफ्टिंग का कार्य किया गया। इस कारण 33/11 केवी के तीन उपकेंद्र व फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कुल आठ घंटे बाधित रही। 37 गांवों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से इस काम की शुरुआत की गई। इस कारण 33/11 केवी उपकेंद्र लहरा से पोषित 11 केवी जोगिया (पीटीडब्ल्यू), 11 केवी लहरा (पीटीडब्ल्यू) व 11 केवी लहरा (ग्रामीण) से जुड़े इन गांवों की बिजली ठप हो गई। भीषण गर्मी में बिना बिजली के इन फीडरों से जुड़े गांवों और क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कूलर और पंखे शोपीस बन रहे। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरसते रहे। घरेलू कामकाज भी नहीं हो सकें। बिजली गुल रहने का असर फसलों की सिंचाई पर भी पड़ा। शाम पांच बजे के बाद काम पूरा होने पर विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन


मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने वाली 132 केवी लाइन और टावर की शिफ्टिंग व उसे ऊंचा करने का कार्य किया गया। इस कारण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा होने पर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-होपेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत पारेषण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed