फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Electric bus ran on two routes, Passengers were very happy

अलीगढ़ः दो रूटों पर दौड़ीं इलेक्ट्रिक बस, बैठकर बेहद खुश दिखे यात्री

Tue, 18 Jan 2022 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Electric bus ran on two routes, Passengers were very happy
इलेक्ट्रिक बस में सवार यात्री। - फोटो : CITY OFFICE
नगर आयुक्त गौरांग राठी के कहने पर खेरेश्वर से बौनेर और हरदुआगंज से मेहरावल रूट पर सोमवार को दो इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाई गईं। इनमें सवारियां बैठीं तो खुशी के मारे झूम उठीं। किफायती किराए के साथ बस में सवार हुए तो अधिकांश यात्रियों में सेल्फी लेने की होड़ मची रही। सफर किया तो बिना आवाज किए बस भी शहर के एक हिस्से से दूसरे हिस्से में पहुंच गई। बस को जो भी देखता, वही कह पड़ता कि इलेक्ट्रिक बस चलना प्रारंभ हो गई हैं। मंगलवार से इन्हीं दोनों रूटों पर पांच ई-बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार दोपहर नगर आयुक्त गौरांग राठी सारसौल चार्जिंग बस स्टेशन पहुंचे और बस शुरू कराने के निर्देश दिए। उनका आदेश मिलते ही कॉम्स (सीओएमएस) कंपनी के माध्यम से भर्ती हुए अनुभवी चालक बस लेकर खेरेश्वर से बौनेर और हरदुआगंज से मेहरावल रूट पर निकले। कंडक्टर बस में चढ़ने वाले यात्रियों की टिकट बनाते जा रहे थे। यात्रियों के साथ कई लोग ऐसे थे, जो बसों को चलता हुआ देखना चाहते थे। इसीलिए बस में टिकट ली और अंतिम स्थान तक पहुंचे। वापसी में अपने स्थान पर उतरे। इस दौरान लोग अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे, जबकि कई तो दौड़ती हुई बस के वीडियो बनाने लगे, जबकि मंगलवार से इन्हीं दोनों रूटों पर पांच बसें चलाई जाएंगी। सुबह छह बजे से लेकर रात नौ बजे तक ई-बसों की सुविधा शहरवासियों को मिलेगी।
विज्ञापन

बसों के कैमरे कंट्रोल रूम से जोड़ने के नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
नगर आयुक्त गौरांग राठी ने सोमवार को अमर उजाला अखबार में प्रकाशित आधी-अधूरी तैयारियों के साथ हुआ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शीर्षक खबर का संज्ञान लेकर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान के साथ ई-चार्जिंग बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त ने बसों को रात में ड्राई रन कराने के लिए कहा। जल्द से जल्द मेंटेनेंस डिपो व चर्जिंग स्टेशन का काम पूरा कराने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा बसों के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों को सुरक्षा की दृष्टि से इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लिंक कराने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने सोमवार को पेज नंबर छह पर आधी-अधूरी तैयारियों के साथ हुआ इलेक्ट्रिक बसों का ट्रायल शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके माध्यम से बताया गया कि चार्जिंग प्वाइंट का कार्य, दीवार बनने का कार्य, प्लेटफार्म बनने का कार्य अभी बाकी है। जबकि निर्माण कार्य के चलते जमीन खोद रखी है। इस खबर पर नगर आयुक्त गौरांग राठी परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक मो. परवेज खान को लेकर मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द मेंटेनेंस डिपो व चार्जिंग स्टेशन का सभी काम पूरा करा लिया जाए। अगर कोई दिक्कत है तो बताएं, हर सहयोग किया जाएगा, लेकिन तैयारियां आधी अधूरी की जगह पूरी होनी चाहिए। नगर आयुक्त ने यहां कहा कि अलीगढ़ की परिवहन व्यवस्था में ई-बसों से एक बड़ा बदलाव आएगा। शहरवासी कम किराए में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच पाएंगे। ई-बस सेवा बहुत उपयोगी साबित होगी।
इन रूटों पर शुरू हुई ई-बस सेवा
-खेरेश्वर चौराहे से बौनेर : खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल, सूत मिल चौराहा, तहसील तिराहा, रसलगंज चौराहा, गांधी पार्क बस अड्डा, दुबे का पड़ाव, एटा चुंगी चौराहा, धनीपुर मंडी, बौनेर तिराहा।
- हरदुआगंज चौराहा से मेहरावल : हरदुआगंज चौराहा, क्वार्सी चौराहा, गांधी आई हॉस्पिटल, दुबे का पड़ाव चौराहा, गांधीपार्क बस अड्डा, रसलगंज, सूत मिल चौराहा, सारसौल फल मंडी, मेहरावल।
इन रूटों पर अभी शुरू होनी है सेवा
- मडराक से मेडिकल कॉलेज : मडराक, मुकुंदपुर, राठी हॉस्पिटल, सासनी गेट चौराहा, हाथरस अड्डा, मदार गेट, गांधी पार्क बस अड्डा, रसलगंज चौराहा, तहसील तिराहा, तस्वीर महल, कलेक्ट्रेट, दोदपुर चौराहा, मेडिकल कॉलेज।

- शिवदान सिंह कॉलेज से हरदुआगंज : शिवदान सिंह कॉलेज, सासनीगेट, हाथरस अड्डा, मदारगेट, गांधीपार्क बस अड्डा, दुबे का पड़ाव चौराहा, गांधी आई हास्पिटल, क्वार्सी चौराहा, ताला नगरी, हरदुआगंज चौराहा।
- महेशपुर से छर्रा अड्डा : महेशपुर तिराहा, धौर्रामाफी, क्वार्सी चौराहा, बाईपास होते हुए एटा चुंगी, नौरंगाबाद, छर्रा अड्डा पुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed