फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elections have been held in Wazirganj against the rules

अलीगढ़ : नियमों के विरुद्ध वजीरगंज में संपन्न हुआ है चुनाव

Thu, 31 Mar 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Elections have been held in Wazirganj against the rules
पक्की सराय निवासी राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने विगत दिनों वजीरगंज में हुए अखिल भारतवर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा की कार्यकारिणी के चुनाव को विवादित बताते हुए फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स क्षेत्रीय कार्यालय में शिकायत भेजी है। उप निबंधक को पत्र लिखकर राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने कहा कि संस्था का विवाद काफी समय से लंबित चल रहा है। इसके बावजूद चुनाव आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अखिल भारत वर्षीय श्री वैश्य बारहसैनी महासभा के चुनाव पर लोग तरह-तरह की उंगली उठा रहे हैं। इसी क्रम में राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने उप निबंधक को पत्र भेजकर बताया है कि काफी समय से इस संस्था का विवाद चला आ रहा है। पंजीकरण हुआ नहीं है। इसे न्यायालय और फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स क्षेत्रीय कार्यालय ने भी विवाद माना है। विवाद हल होने से पहले ही चुनाव आयोजित किया गया, जो कि संवैधानिक नहीं है। उन्होंने इस चुनाव को रद्द कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। हर सूरत में नियमों के विरुद्ध होने वाले चुनाव का विरोध जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed