फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election propaganda done on WhatsApp Facebook Instagram lead to jail

UP Nagar Nikay Chunav 2023: व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टा पर किया चुनाव का दुष्प्रचार, तो हो सकती है जेल

Mon, 24 Apr 2023 10:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Apr 2023 10:16 PM IST
सार

अगर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट, लेख, फोटो, वीडियो आदि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालेगा या शेयर करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रुप एडमिन भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे।

विज्ञापन
Election propaganda done on WhatsApp Facebook Instagram lead to jail
होंगे गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नगर निकाय चुनाव में सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन कलक्ट्रेट भे लेकर सभी तहसीलों में जबरदस्त भीड़ रही। प्रत्याशी अपनी जीत के लिए पूरा दमखम दिखा रहे हैं। प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया को भी अहम माना जा रहा है। ऐसे में यदि किसी शरारती तत्व ने दुष्प्रचार किया तो पुलिस उसे जेल का रास्ता दिखा देगी। 

विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। सोमवार को एसएसपी की ओर से सोशल मीडिया में प्रचार के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसमें शरारती तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई है। एसएसपी ने बताया कि अगर कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक पोस्ट, लेख, फोटो, वीडियो आदि किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डालेगा या शेयर करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कीमत पर आचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


ग्रुप एडमिन भी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। इसके लिए एसएसपी ने साइबर सेल को सोशल मीडिया की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। सभी थानाध्यक्षों को सूचना पर तत्काल पहुंचने और तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत करने के लिए नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पर दे सकते हैं सूचना

  • इंचार्ज साइबर सेल 7839876377
  • पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 9454401012
  • पुलिस अधीक्षक नगर 9454401011
  • पुलिस अधीक्षक अपराध  9454402810
  • क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम  9454401239
  • क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय 9454401240
  • क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय 9454401241
  • क्षेत्राधिकारी अतरौली  9454401244
  • क्षेत्राधिकारी इगलास 9454401243
  • क्षेत्राधिकारी खैर 9454401242
  • क्षेत्राधिकारी गभाना 9454402803
  • क्षेत्राधिकारी बरला 9454401245
  • क्षेत्राधिकारी छर्रा  9454402801
  • सिटी कंट्रोल रूम  9454402808
  • ग्रामीण कंट्रोल रूम 9454402807
  • एंटी क्राइम, चुनाव हेल्पलाइन 9454402817
  • इंचार्ज चुनाव सेल 9412496765
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed