फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election of Rastriya Lodhi Bauddhik sangthan concluded

Aligarh News: राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन का चुनाव संपन्न, केडी राजपूत अध्यक्ष और सत्येंद्र बने महामंत्री

Sun, 05 Feb 2023 08:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 08:40 PM IST
सार

जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व प्राचार्य केशव देव राजपूत एवं राजेंद्र सिंह वर्मा पूर्व प्राचार्य के बीच निर्वाचन हुआ। जिसमें केडी राजपूत को 28 मत एवं राजेंद्र सिंह वर्मा को 25 मत मिले। तीन मतों से केडी राजपूत को निर्वाचित घोषित किया गया।

विज्ञापन
Election of Rastriya Lodhi Bauddhik sangthan concluded
चुने गए पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय लोधी बौद्धिक संगठन " प्रयास " अलीगढ़ शाखा के जिला स्तरीय पदाधिकारियों का रविवार को फूल सिंह के आवास पर चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी मुख्य अभियंता आरसी राजपूत, सहायक चुनाव अधिकारी जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीनिवास राजपूत एवं टीएस राजपूत महाप्रबंधक राष्ट्रीय लघु उद्योग की देखरेख चुनाव संपन्न हुआ। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व प्राचार्य केशव देव राजपूत एवं राजेंद्र सिंह वर्मा पूर्व प्राचार्य के बीच निर्वाचन हुआ। जिसमें केडी राजपूत को 28 मत एवं राजेंद्र सिंह वर्मा को 25 मत मिले। तीन मतों से केडी राजपूत को निर्वाचित घोषित किया गया। जिला उपाध्यक्ष पद पर अमर सिंह अध्यापक, डॉ. देवेंद्र सिंह प्रवक्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला वर्ग के पद पर कु. ज्योति सिं और जिला मंत्री के पद पर सतेंद्र प्रताप सिंह को निर्विरोध चुना गया। 
विज्ञापन


जिला कोषाध्यक्ष पद पर  कृष्ण कुमार, गोपी सिंह, मनोज लोधी के मध्य चुनाव हुआ । जिसमें कृष्ण कुमार को 31, गोपी सिंह को 12 वोट एवं मनोज लोधी को छह वोट मिले । कृष्ण कुमार को 19 वोटों से विजयी घोषित किया गया। आय-व्यय निरीक्षक के पद पर देवेंद्र सिंह अध्यापक, प्रचार मंत्री के लिए देवेंद्र सिंह लोधी को चुना गया। कौशलेंद्र सिंह को मुख्य सचेतक एवं कीरत सिंह को मीडिया प्रभारी चुना गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed