फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election of Bar Association today, strong security arrangements

Aligarh News: बार एसोसिएशन का चुनाव आज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 22 Dec 2022 08:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
Election of Bar Association today, strong security arrangements
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट स्थित बार सभागार में होगा। इसके लिए पुलिस प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। इधर, प्रचार के अंतिम दिन दावेदारों के स्तर से ताकत झोंक दी गई। दोपहर तक दीवानी व कलेक्ट्रेट में प्रचार प्रसार जारी रहा और इसके बाद दावतों का दौर शुरू हो गया। देर रात तक शहर के अलग अलग हिस्सों में दावतें जारी रहीं।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी गणेश शर्मा के अनुसार इस बार के चुनाव में कुल 34 दावेदार मैदान में हैं। जिनमें अध्यक्ष पद के लिए छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो, कोषाध्यक्ष के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए दो, महासचिव पर चार, संयुक्त सचिव प्रशासन पर पांच, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर एक, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर दो, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर छह और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पर तीन दावेदार हैं।
विज्ञापन

इस चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे से कलेक्ट्रेट बार सभागार में मतदान शुरू होगा और शाम 4:30 बजे तक मतदान चलेगा। जिसमें कुल 2300 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। उन्होंने किसी भी तरह की गड़बड़ी पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ में बताया कि इस चुनाव की मतगणना शुक्रवार को होगी। इधर, पुलिस स्तर से चुनाव को देखते हुए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सुबह से ही वहां सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू ओल्ड ब्वायज में शराब पार्टी पर हंगामा, बंद कराई
कलेक्ट्रेट में जिस जगह बार एसोसिएशन का चुनाव होना है। उस सभागार के ठीक सामने एएमयू के ओल्ड ब्वायज परिसर में बृहस्पतिवार शाम एक शराब पार्टी पर बखेड़ा खड़ा हो गया। यहां शराब पार्टी की खबर पर पहुंचे छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया और ओल्ड ब्वायज पदाधिकारियों ने तत्काल पार्टी बंद कराते हुए परिसर में ताला डलवा दिया।
हालांकि हंगामे की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। मगर तब तक सभी लोग वहां से जा चुके थे। इस संबंध में ओल्ड ब्वायज के पदाधिकारी आजममीर ने बताया कि वह बाहर गए हुए थे। उनकी गैर मौजूदगी में किसी ताहिर नाम के व्यक्ति ने परिसर की बुकिंग कराई थी। चूंकि किसी भी ओल्ड ब्वायज को बुकिंग कराने पर परिसर दिया जाता है। इसी के तहत दिया गया था।
बृहस्पतिवार को ही वह वापस लौटे और पता किया कि किसकी पार्टी है। मगर शाम को पता चला कि वहां शराब पार्टी चल रही है तो वह खुद पहुंचे और वहां खुलेआम महफिल सजी होने पर ऐतराज जताते हुए उसे बंद करा दिया और परिसर में ताला डलवा दिया। चूंकि यह एएमयू परिसर का हिस्सा है और रवायत के खिलाफ है।

इसलिए चेतावनी दी गई कि अब भविष्य में इस तरह की बुकिंग नहीं की जाएंगी। इसी बीच कुछ छात्रों ने वहां हंगामा किया। हालांकि पार्टी बंद कराए जाने और ताला पड़ जाने के बाद सभी लोग वहां से चले गए। इधर, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार इस मामले में किसी तरह की कार्रवाई तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed