{"_id":"1d359e340bbab5b3315125a4301ef561","slug":"election-hindi-news-49","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल, खैर एवं चंडौस ब्लाॅक में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पल, खैर एवं चंडौस ब्लाॅक में मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
Updated Sat, 17 Oct 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनावों के तीसरे चरण में टप्पल, खैर एवं चंडौस ब्लाक के जिला पंचायत के 12 तो क्षेत्र पंचायत के 293 वार्डो में जिला एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव के लिये शनिवार आज सुबह सात बजे से सायं पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव में कुल 420858 मतदाता भाग लेंगे। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये तीनों ब्लाकों को छह जोन और 34 सेक्टरों में बांटा गया है। जिला पंचायत में 107 तो बीडीसी के 1508 प्रत्याशियों के मध्य जोरदार टक्कर होने की उम्मींद है। प्रशासन ने अति संवेदनशील प्लस छह केंद्रों के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की है। जबकि वीडियोग्राफी के लिये 46 केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। तीनों ब्लाकों इसके लिये पोलिंग पार्टियां शुक्रवार सुबह रवाना हो गई।
विज्ञापन