फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Election Debate

अलीगढ़ः कड़ाके की ठंड में चुनावी पारा हाई, किसका नसीब जागेगा भाई

Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Election Debate
अतरौली में चुनावी चाय पर चर्चा करते स्थानीय लोग। - फोटो : CITY OFFICE
कड़कड़ाती ठंड में चुनावी माहौल ने प्रत्याशियों से लेकर वोटरों तक का पारा हाई कर रखा है। दुकानों से लेकर चौपालों तक लोग चहेती पार्टी से लेकर प्रत्याशी तक की जीत-हार का गुणा भाग लगा रहे हैं। अलग-अलग पार्टियों को समर्थन करने वाले लोग जब आपस में टकराते हैं तो तीखी बहस माहौल को गर्म कर देती है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर को अतरौली के घंटाघर के निकट चाय की दुकान पर बैठे वरुण चौधरी ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह की वजह से अतरौली की सीट वीआईपी बनी थी। अब यह पहला चुनाव है, जब बाबूजी के बिना हो रहा है। अंशुल भारद्वाज ने कहा कि अतरौली में ऐसा कोई काम नहीं हुआ। जिसे हम कह सकें कि यह हमारी धरोहर है। रामघाट रोड भी फोर लेन नहीं हुआ। एक भी गांव सांसद आदर्श गांव नहीं बन सका। रवि अरोरा ने कहा कि मतदाता विकास की आस देखते हैं। सरदार परमजीत सिंह ने कहा कि आने वाला विधायक अतरौली क्षेत्र में लोगों को रोजगार के लिए बड़ी फैक्टरी व गन्ना मील लेकर आए। साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, उच्च शिक्षण संस्थान बनाने के लिए प्रयास करे। अतरौली ने सूबे को दो मुख्यमंत्री दिए हैं, लेकिन उतना विकास नहीं हुआ। अतरौली व सैफई में जमीन आसमान का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed