फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly couple held hostage and robbery in the house in Aligarh

अलीगढ़: बदमाशों ने दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती को घर में बंधक बनाकर की डकैती, नौकर हिरासत में

Mon, 10 Jun 2019 10:28 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़़ Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Jun 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
Elderly couple held hostage and robbery in the house in Aligarh
सीसीटीवी में कैद बदमाशों की एक्सयूवी कार - फोटो : अमर उजाला

महानगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सर सैय्यद नगर में सोमवार को दिनदहाड़े एक घर में बुुजुर्ग दंपति को नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश डेढ़ लाख के जेवर, नगदी और घर का सामान ले गए। डकैती के बाद बदमाश काले रंग की एक्सयूवी कार में सवार होकर भाग गए। सूचना पर एसपी सिटी एफएसएल की टीम के साथ पहुंचे। दंपती ने घर के नौकर पर शक जताया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर, सीसीटीवी में कैद हुई बदमाशों की काले रंग की एक्सयूवी कार की तलाश भी जारी है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस इलाके की सर सैय्यद नगर कालोनी में बिजली विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर आरिफ सिद्दकी अपनी पत्नी नजमा सिद्दकी सहित छोटी बेटी और ससुर के साथ रहते हैं। मामले के अनुसार सोमवार दोपहर को बेटी एएमयू में क्लास करने गई थी। दोपहर करीब 2:30 बजे अचानक घर के दरवाजे की घंटी बजने पर नजमा दरवाजा खोलने पहुंचीं। उन्होंने दरवाजे पर खड़े युवक से उसके बारे में पूछा तो युवक ने खुद को कूरियर व्बॉय बताया। नजमा के अनुसार घर का दरवाजा खोलते ही वह तेजी से अंदर घुसा और बंदूक तान दी।
विज्ञापन


इसी बीच उसके तीन साथी और अंदर आ गए। जबकि एक घर के बाहर पहरा देने को खड़ा हो गया। सभी के मुंह पर नकाब बंधा था। उन्होंने पति सहित मुझे बांधक बना लिया। चाबी लेकर घर की अलमारियों को खंगालना शुरू कर दिया। अलमारी में रखे डेढ़ लाख के जेवर और नगदी सहित मोबाइल और घर का कीमती सामान समेट लिया। सारा सामान एक कपड़े में बांधकर ले गए। जाते समय घर के  दरवाजे को बाहर से बंद कर गए। बदमाशों के जाने के बाद जैसे-तैसे खुद को मुक्त किया और घर की छत पर चढ़कर पड़ोसियों को डकैती की जानकारी दी। पड़ोसियों ने दरवाजा खोला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के निकाह के लिए जुटाए थे जेवर
नजमा के अनुसार उनकी सिर्फ दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी का निकाह पहले ही कर दिया। छोटी बेटी का निकाह हाल में तय किया है। उसके निकाह के लिए जेवर और पैसे जुटा रहे थे।बदमाश उन्हें ही डकैती डालकर ले गए। नजमा के अनुसार डकैती डालने वाले सभी बदमाश 20 से 25 साल की उम्र थी। आरोप है कि घर का नौकर आरिफ वारदात में शामिल है।
 

पुलिस के पसीने छूटे, एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य

दिनदहाड़े डकैती की सूचना पर थाना पुलिस के पसीने छूट गए। एसपी सिटी अभिषेक खुद एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल ने घर के अंदर बिखरे पड़े सामान की फोटोग्राफी की साथ ही अलमारियों और कपड़ों से फिंगरप्रिंट जुटाए।

पॉश कालोनियों में भी नहीं पुुलिस की मुस्तैदी
महानगर में बदमाशों के बेलगाम होने के पीछे पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। डायल 100 की गाड़ियों को सिपाही पेड़ों की छांव में जहां के तहां खड़ा करकर उनमें आराम फरमाते हैं तो वहीं, चौकी पुलिस की और से लैपर्ड कर्मियों को भी ठीक से गश्ती नहीं कराई जा रही है। इसके कारण आए दिन शहर की पॉश कालोनियों में लूट, डकैती, राहजनी, चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं।

एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि, कूरियर व्बॉय बनकर घर के अंदर घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ जारी है। इसके साथ ही वह एक्सयूवी कार में सवार होकर आए थे। कार सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में उसका नंबर नहीं दिख रहा है। बदमाशों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed