फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Elderly and disabled voters will be able to cast their vote from home

Lok Sabha Election: बुजुर्ग-दिव्यांग मतदाता घर से ही डाल सकेंगे वोट, 27.67 लाख मतदाता चुनेंगे अलीगढ़ सांसद

Fri, 15 Mar 2024 03:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 15 Mar 2024 03:58 AM IST
सार

85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता पोस्टल बैलेट से घर पर ही वोट डाल सकेंगे। अलीगढ़ जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र के करीब  27.67 लाख मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे।

विज्ञापन
Elderly and disabled voters will be able to cast their vote from home
बुजुर्ग मतदाता - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

चुनाव आयोग ने 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं एवं दिव्यांगों को घर से पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान करने की सुविधा प्रदान कर दी है। प्रशासन की नजर उन बूथों पर भी है, जहां पर पिछले चुनावों में मतदान कम रहा है।  

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले की खैर, बरौली, अतरौली, छर्रा, कोल, शहर व इगलास विधानसभा क्षेत्र के करीब  27.67 लाख मतदाता सांसद का चुनाव करेंगे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जिले में 100 वर्ष की उम्र के 37 पुरुष व 97 महिलाएं हैं। 85 वर्ष से अधिक उम्र के 6396 पुरुष व 6781 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 3016 मतदेय स्थलों में से 21 पिंक बूथ, सात दिव्यांग बूथ, 35 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। जिले में करीब 38 हजार नए युवा मतदाता (18 से 20 वर्ष ) पहली बार लोकसभा चुनाव में वोट डालेंगे। चुनाव आयोग के निर्देश पर इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर खासा जोर है। 
विज्ञापन


विधानसभा का नाम,  पुरुष, महिला, थर्ड जेंडर, कुल मतदाता  

  • खैर                          215011, 187865, 24,  403954
  • बरौली                      204537, 180866, 14, 386216
  • अतरौली                   213256,  185082, 05, 399583
  • छर्रा                         203801, 176928, 17, 381598
  • कोल                        214150, 190195, 29, 406358
  • शहर                        209033,  184258, 41, 394418
  • इगलास                    210856, 183241, 06, 395539  


अलीगढ़ जिले में मतदाता

  • पुरुष =  1475076
  • महिला = 1292456
  • थर्ड जेंडर = 134, 
  • कुल मतदाता =  27,67,666
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed