फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight thousand people facing problem of dirty water for eight months

आठ माह से गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे आठ हजार लोग

Thu, 16 Jun 2022 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand people facing problem of dirty water for eight months
सराय हकीम मोहल्ले के घरों में आ रहे गंदे पानी को दिखाते स्थानीय लोग । - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 29 सराय हकीम आनंद पेंट वाली गली में पिछले आठ महीने से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। इलाके में पांच सरकारी हैंडपंप हैं, जिनमें तीन खराब हैं, दो से पीला पानी आ रहा है। भीषण गर्मी में पानी के लिए करीब दो हजार लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड में करीब 50 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति हो रही है, जो जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके चलते पिछले आठ महीने से गंदा पानी आ रहा है। लोगों ने बताया कि वार्ड में कुछ समय पहले नई पाइप लाइन डाली गई थी, जिसमें साफ पानी आता है। लोगों का आरोप है कि पार्षद आजतक इलाके में ही नहीं आए। फोन करो तो टरका देते हैं। ऐसा ही हाल कुछ नगर निगम के अधिकारियों का है। पानी की वजह से लोगों को रोजमर्रा के कामों में भी परेशानी होती है। पानी के इंतजाम में लोगों का काम छूट जाता है।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 29 : रसलगंज (सराय हकीम)
- वार्ड की आबादी 20 हजार।
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र।
- जलस्तर 200 से 250 फुट।
- वार्ड में 60 सरकारी हैंडपंप। तीस हैंडपंप खराब हैं।
- सही हैंडपंपों में पीला पानी आने की शिकायत।
- वार्ड में सात सरकारी सबमर्सिबल पंप, सभी चालू हालत में हैं।
- वार्ड में एक पानी की टंकी से जलापूर्ति।
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए।
- वार्ड में एक सरकारी ट्यूबवेल।
सराय हकीम में गंदे पानी की काफी समस्या है। विकास कार्यों के दौरान यहां पुरानी पाइप लाइन टूट गई थी। लीकेज के कारण नलों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। सराय हकीम की समस्या को जल्द ही निस्तारित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-माशा अल्लाह, पार्षद
बोले अधिकारी
वार्ड रसलगंज के सराय हकीम में गंदे पानी की समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया है, जहां लीकेज है, उसे सही कराया जाएगा। टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। जल्द समस्या को निस्तारित कराया जाएगा।
अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक जल
लोग बोले
आठ महीने से इलाके में गंदा पानी आ रहा है। पांच हैंडपंपों में से दो सही हैं, जिनमें पीला पानी आता है। साफ पानी की समस्या है। - विकास वार्ष्णेय
इलाके में काफी समय से हैंडपंप की दरकार है। कई बार इस संबंध में पार्षद से कहा गया है लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ है। - चीनी भाई
50 साल पुरानी पाइप लाइन में कई जगह लीकेज है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की है। पार्षद कभी इलाके में नहीं आते हैं। - विशाल आनंद वार्ष्णेय
एक ट्यूबवेल के सहारे पूरे वार्ड की पानी की आपूर्ति है। इलाके में सबमर्सिबल पंप भी नहीं है। पानी के लिए महिलाएं इधर-उधर भटकती हैं। -अक्षय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed