फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight roads will be widened in Aligarh with Rs 300 crore

Good News: अलीगढ़ में 300 करोड़ से चौड़ी होंगी आठ सड़कें, फुटपाथ भी बनेंगे, क्वार्सी बाईपास होगा चौड़ा

Mon, 05 May 2025 02:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 02:27 PM IST
सार

क्वार्सी चौराहे से क्यामपुर मोड़ तक 17 करोड़ रुपये से क्वार्सी बाईपास रोड को तीन मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बिजली निगम को लाइन शिफ्ट करने का कार्य सौंपा गया है।

विज्ञापन
Eight roads will be widened in Aligarh with Rs 300 crore
सड़क प्रतीकात्मक - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ शहर में विकास की रफ्तार ने गति पकड़ ली है। मुख्यमंत्री-ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (सीएम ग्रिड) (अर्बन) के तीसरे चरण में नगर निगम ने शहर की आठ नई सड़कों का चयन कर प्रस्ताव शासन को भेजा है। योजना के तीसरे चरण में लगभग 300 करोड़ रुपये से इन सड़कों का चौड़ीकरण कराया जाएगा। फुटपाथ भी बनेंगे।

विज्ञापन


शहर की इन सड़कों का नगर आयुक्त विनोद कुमार ने अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह व मुख्य अभियंता सुरेश चंद के साथ भौतिक सत्यापन किया। इंजीनियरिंग विभाग से सड़कों की पैमाइश अपने सामने करवाई। सड़कों के चौड़ीकरण के साथ ही नाला, फुटपाथ निर्माण आर लाइटिंग का भी कार्य कराया जाएगा। बताया कि सीएम ग्रिड योजना के मानकों को ध्यान में रखते हुए इन सड़कों का स्थलीय पैमाइश कराया गया है।
विज्ञापन


इन सड़कों का भेजा गया प्रस्ताव

  • भुजपुरा बाईपास रोड मथुरा रोड से खैर रोड तक सड़क की लंबाई 2450.00 मीटर।
  • मथुरा रोड पर सासनीगेट चौराहे से दिल्ली कानपुर (जीटी रोड) बाईपास तक सड़क की लंबाई 1940.00 मीटर।
  • कालीदह मरघट से अवतार नगर होते हुए रेलवे फाटक तक सड़क की लंबाई 2500 मीटर।
  • गोविन्द नगर दगड़ा तुर्कमान गेट चौराहे से नीवरी मोड़ तक सड़क की लंबाई 1450.00 मीटर।
  • मेडिकल रोड दोदपुर रोड से मेडिकल कालेज तक सड़क की लंबाई 1150.00 मीटर।
  • सराय हरनारायन रोड सासनी गेट चौराहे से पंचनगरी पोखर तक सड़क की लंबाई 880.00 मीटर।
  • सुरक्षा बिहार रोड पुलिस क्वार्टर से रोहित रंगोली कार्नर बरौला बाईपास तक सड़क की लंबाई 835.00 मीटर।
  • आवास विकास कालोनी माहेश्वरी हॉस्पिटल से स्काई टावर होते हुए चिरंजीलाल फील्ड तक सड़क लंबाई 520.00 मी.।

अलीगढ़ के विकास के लिए सीएम ग्रिड योजना के तहत तीसरे चरण में आठ सड़कों का चयन किया गया है। इन सड़कों का चौड़ीकरण, नाला व फुटपाथ निर्माण कराया जाएगा। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही निविदा प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण शुरू कराया जाएगा।-प्रशांत सिंघल, महापौर, नगर निगम


17 करोड़ से क्वार्सी बाईपास रोड का होगा चौड़ीकरण
क्वार्सी चौराहे से क्यामपुर मोड़ तक 17 करोड़ रुपये से क्वार्सी बाईपास रोड को तीन मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। बिजली निगम को लाइन शिफ्ट करने का कार्य सौंपा गया है। निगम एस्टीमेट तैयार करने में जुटा है।

क्वार्सी चौराहा चार नेशनल हाईवे अलीगढ़-गाजियाबाद, अलीगढ़-बुलंदशहर, अलीगढ़-मुरादाबाद, रामघाट कल्याण मार्ग और अलीगढ़-कानपुर को जोड़ता है। प्रतिदिन क्वार्सी चौराहे से करीब 20000 से 25000 छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। क्वार्सी चौराहे से क्यामपुर मोड़ तक सड़क की लंबाई लगभग डेढ़ किलोमीटर और चौड़ाई सात मीटर है। जिसके कारण आए दिन सड़क पर जाम की समस्या रहती है।

आवास विकास परिषद ने सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया है। क्वार्सी चौराहे से बायीं ओर लोक निर्माण विभाग की जमीन है। इस जमीन के लिए आवास विकास परिषद ने एनओसी लेने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ सड़क के किनारे से गुजर रहे 11 केवी और 33 केवी हाईटेंशन लाइन के खंभों और एलटी लाइन को हटाने के लिए बिजली विभाग को प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपा है।

फोरलेन का अटका है प्रस्ताव

लोक निर्माण विभाग क्वार्सी बाईपास, एटा चुंगी, कमालपुर और अनूपशहर तक सड़क को फोरलेन करने का प्रस्ताव सालों से शासन को भेज रहा है। इसमें सिंचाई विभाग का रजबहा आ रहा है। ऐसे में पीडब्लूडी ने एनओसी के लिए सिंचाई विभाग को पत्र दे रखा है। एनओसी नहीं मिलने के चलते प्रस्ताव अटका हुआ है।

क्वार्सी बाईपास को जाम से मुक्त कराने के लिए चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 17 करोड़ रुपये से तीन मीटर बाईपास का चौड़ीकरण किया जाएगा। पहले चरण में बिजली निगम को लाइन हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। - सस्मित कटियार, एक्सईएन, आवास विकास परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed