फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eight moro Corona positive found in Aligarh

पुलिस कंट्रोल रूम कर्मी और तहसील अफसर सहित आठ संक्रमित

Thu, 18 Jun 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Eight moro Corona positive found in Aligarh
मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को तहसील स्तरीय अधिकारी सहित आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पुलिस कंट्रोल रूम का हैड ऑपरेटर, एक पेट्रोल पंप पर एकाउंट का काम देखने वाला व्यक्ति भी शामिल है। अब जनपद में मरीजों की संख्या बढ़कर 330 तक पहुंच गई है। बता दें कि तहसील अधिकारी दूसरी जांच में कोरोना कन्फर्म हुआ है। उनकी पहली रिपोर्ट पिछले सप्ताह आई थी, जिस पर संदेह व्यक्त किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार देर रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 संक्रमित मरीजों की जानकारी दी गई। इसमें 42 साल कि तहसील स्तरीय अधिकारी की कन्फर्म रिपोर्ट आई है। पांच दिन पहले अधिकारी की रिपोर्ट आई थी, जिस पर संदेह जताया गया था और कन्फर्म जांच के लिए पुन: सैंपल भेजा गया था। इसी क्रम में हुई जांच में अधिकारी की पत्नी व 8 साल की बेटी मंगलवार को ही संक्रमित घोषित हुए हैं। इसके अलावा जो रिपोर्ट आई हैं, उनमें जवाहरनगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित है जो रामघाट रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर एकाउंट का काम देखता है। चंदनिया निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति, स्वर्ण जयंतीनगर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, तुर्कमानगेट निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, छर्रा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति व मैरिस रोड के स्क्वायर टावर निवासी 54 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करने तथा परिजनों को क्वारंटीन करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि संक्रमित लोगों के परिजनों एवं संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जाएगा। नगर निगम द्वारा एरिया सील कर सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात 35 वर्षीय वायरलेस हैड ऑपरेटर भी संक्रमित घोषित हुए हैं। उनकी रिपोर्ट मंगलवार रात आने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। यह जेल रोड पर रहते हैं। रिपोर्ट आने के बाद उनके स्टाफ के आधा दर्जन लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। कंट्रोल रूम को सैनिटाइज भी कराया गया है। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि पुलिस प्रवक्ता ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना मीटर
-330 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
-21 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी,
दिल्ली में मौत)
-153 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-147 के करीब सक्रिय मरीज अभी हैं शेष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed