फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eid Miladunnabi

ईद मिलादुन्नबी : पत्ती-पत्ती, फूल-फूल या रसूल या रसूल के लगे नारे

Wed, 20 Oct 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Eid Miladunnabi
ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकालते मदरसे के बच्चे। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जश्न मनाया। इस मौके पर कई जगह ईद मिलादुन्नबी जुलूस निकला, जिसमें आमद-ए-रसूल मरहबा-मरहबा, पत्ती-पत्ती, फूल-फूल या रसूल या रसूल सहित तमाम नारे लगे। घर-घर में फातिहा हुई। घर-मस्जिद की दीवारें रंग-बिरंगी झालरों से रोशन हुईं।
विज्ञापन

मंगलवार भोर से ही नबी की आमद की खुशियां मनाई जाने लगी थीं। मस्जिदों व घरों में नबी की सूरत व सीरत पर रोशनी डालने की तकरीरें हुईं। मदरसा रजा-ए-मुस्तफा रजा नगर से जुलूस निकला, जो विभिन्न रास्तों से गुजरा। जुलूस की अगुआई इमाम सिब्ते नबी कादरी कर रहे थे। जाकिर नगर, जीवनगढ़, अब्बास नगर में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला। पिछली बार कोरेाना के चलते जुलूस नहीं निकला था।
विज्ञापन

जमीरउल्लाह ने दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई खुशियां
सपा के पूर्व विधायक जमीर उल्लाह खान ने जमालपुर स्थित दृष्टिहीन ट्रेनिंग सेंटर पर दिव्यांग बच्चों के साथ ईद मिलादुन्नबी की खुशियां मनाईं। उन्होंने कहा कि पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को ईश्वर का मानवता भरा संदेश दिया था। इस अवसर पर एनएबी संस्था के उपाध्यक्ष डॉ. तसद्दुक हुसैन, महासचिव सैयद ममनून अख्तर, डॉ. तस्नीम फातिमा, अफ्सा बेगम, मोहम्मद चांद, जोहा खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed