फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Eggs thrown at SC baratis in Nurpur, tension between two communities

UP News : नूरपुर में अनुसूचित जाति के बरातियों पर फेंके गए अंडे, दो समुदायों के बीच तनाव

Sat, 09 Jul 2022 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 09 Jul 2022 02:38 AM IST
विज्ञापन
Eggs thrown at SC baratis in Nurpur, tension between two communities
युवक की पीठ पर अंडे से लगा दाग। - फोटो : HAZIYAPUR

टप्पल थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर में बृहस्पतिवार की रात दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। अनुसूचित जाति की दो बेटियों की आई बरात में एक समुदाय की बस्ती में अंडे फेंके गए। इससे बरात में अफरा-तफरी मच गई। मामला थाने तक पहुंचा तो रात में ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई। मामले में कुछ लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी गई है, लेकिन शुक्रवार की शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। वहीं पीड़ित पक्ष के लोगों ने चेताया है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह घरों पर ताला लगाने के लिए विवश होंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नूरपुर गांव निवासी धर्मसिंह पुत्र मिहीलाल की दो बेटियों की बरात गौतमबुद्ध नगर के गांव अछेजा दनकौन और खेल्ली गांव से आई थी। रात करीब दस बजे बरात चढ़त के दौरान एक समुदाय की बस्ती में बरात पहुंची तभी कुछ लोगों ने बरातियों पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए। इससे कई बरातियों के साथ ही गांव के लोगों के भी कपड़े खराब हो गए। इससे बारात में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि दूल्हों के ऊपर अंडे नहीं पड़े। तत्काल ही मामले की जानकारी टप्पल थाने में दी गई तो पुलिस गांव पहुंच गई। रात में ही पुलिस ने कुछ घरों की तलाशी ली लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए। पुलिस ने लोगों के घटना के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता राजवीर सिंह ने बताया कि गांव के ही अंसार पुत्र फतेह मोहम्मद, शाहरुख पुत्र बशीर, अमजद पुत्र संदल और सऊआ पुत्र उस्मान के विरुद्ध शुक्रवार की सुबह टप्पल थाने में नामजद तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उन्होंने चेताया कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वह घरों पर ताला लगाने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते वर्ष भी बरात चढ़त के दौरान हुआ था हमला
बीते वर्ष भी नूरपुर गांव में अनुसूचित जाति के एक परिवार की बेटी की मस्जिद के सामने से चढ़ रही बरात पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। इसके बाद गांव में दोनों समुदायों के बीच काफी तनाव फैल गया था। उस समय अनुसूचित जाति के परिवारों ने अपने घरों के आगे ‘मकान बिकाऊ है’ लिख दिया था। इसके बाद प्रदेश की राजनीति गर्मा गई थी। सांसद सतीश गौतम समेत साध्वी प्राची और दिल्ली, हरियाणा प्रदेश से भी कई संगठनों के लोग नूरपुर पहुंचने लगे थे।


पिछली घटना के बाद गांव में बना है हनुमान मंदिर
बीते वर्ष की घटना के बाद दिल्ली, हरियाणा से गांव पहुंचे विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गांव में एक भी मंदिर न होने पर लाखों रुपये मंदिर निर्माण के लिए दान दिए थे। जिस पर गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण हुआ है। बृहस्पतिवार की घटना की शिकायत करने वाले राजवीर सिंह का कहना है कि एक समुदाय के लोग उन्हें फिर से निशाना बना रहे हैं। वह इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर गांव का माहौल खराब करना चाहते हैं। उन्हें योगी सरकार और पुलिस-प्रशासन पर पूरा भरोसा है।

सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। एहतियातन रात में ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
-जगदत्त सिंह, इंस्पेक्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed