{"_id":"62587982963c3c5f60008d86","slug":"effect-of-heat-vomiting-diarrhea-patients-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः गर्मी का असर : उल्टी, दस्त के मरीज बढ़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः गर्मी का असर : उल्टी, दस्त के मरीज बढ़े
Fri, 15 Apr 2022 01:23 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूप में बाहर निकलने से बचें। लू ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में उल्टी, दस्त एवं बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। मैरिस रोड पर बुधवार को एक स्कूली छात्रा लू की चपेट में आई थी। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय एवं मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
गर्मी जनित बीमारी उल्टी, दस्त एवं बुखार के मरीज अधिक आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि शरीर में पानी एवं नमक की कमी नहीं होने दें। घर से निकलें तो पानी साथ लेकर चलें। बच्चों, बुजुर्गों एवं गर्भवती महिलाओं को लू से बचाकर रखें। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि अस्पताल में गर्मी के मरीजों की संख्या बढ़ी है।
आजकल हर तीसरा मरीज बुखार, उल्टी, दस्त, सर्दी और खांसी से पीड़ित है। प्रतिदिन करीब 1200 की ओपीडी हो रही है। उन्होंने कहा कि डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ एवं बासी भोजन के सेवन से बचें। हल्का व्यायाम नियमित करें।
विज्ञापन
आकस्मिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मौसम में बदलाव अपने साथ बहुत सारी बीमारियां साथ लेकर आता है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर हो जाता है। जरा सी लापरवाही से धूप या गर्मी लग जाती है।