फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   education will reform human being say ias officer ira singhal

तालीम से इंसान संवारा जाता है : इरा

Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
education will reform human being say ias officer ira singhal
मैरिस रोड होटल लेमन ट्री में लेमन ट्री होटल में डॉ जाकिर हुसैन फाउंडेशन द्वारा आयोजित अवार्ड सेर - फोटो : CITY OFFICE
डॉ. जाकिर हुसैन फाउंडेशन का 18वां वार्षिक सम्मान समारोह मैरिस रोड स्थित होटल में कोविड के दौरान महिलाओं का सेवा भाव चुनौती और रुकावटें विषय के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन

पद्मश्री हकीम सैयद जिल्लुर्रहमान ने कहा कि महिलाएं समाज का अटूट हिस्सा हैं। समाज ने हर क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को स्वीकार किया है। आईएएस-2014 की टॉपर इरा सिंघल ने कहा कि तालीम से इंसान संवारा जाता है, हर घर की रौनक महिलाओं से है। फिरोजाबाद की एसडीएम सदर बुशरा बानो ने कहा कि समाज में महिलाएं आइने की तरह हैं। बच्चों में वही दिखता है जो हमारा अक्स पाते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रोफेसर हकीम सैयद जिल्लुर्रहमान, एआर खान को, पेंटागन एक्सीलेंस अवार्ड तृप्ति सिंघल, लहर सेठी, जसप्रीत कौर, राकेश कुमार मालपाणी, सतीश चंद्र, प्रो. शाहिद अली सिद्दीकी, प्रो. एफएस शीरानी, प्रो. मोहम्मद शमीम, मुकेश सिंघल को दिया गया। वुमेन लीडरशिप अवार्ड प्रो. नईमा गुलरेज, प्रो. फरजाना अलीम, प्रो. सलमा शाहीन, प्रो. आयशा फारूक, वंदना सिंह, डॉ. स्वाति राव, डॉ. लता गुप्ता, डॉ. श्रुति, आरती मित्तल, प्रियंका को दिया गया। मार्गदर्शक अवार्ड शमशाद निसार आजमी, चंचल गुप्ता, डॉ. फिरदौस जहां, सोफिया जावेद, नजमा मसूद, तलत जावेद, डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ, इमरान खान, डॉ. शिवेंद्र शाही, मनीष राय, साद हमीद, इमाद उद्दीन को मिला। इस अवसर पर फाउंडेशन की सचिव साजिदा नदीम, अध्यक्ष नदीम राजा, उपाध्यक्ष तौकीर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed