{"_id":"5eff81bb8ebc3e431b2fc4f9","slug":"earthquake-tremors-felt-in-aligarh-also-city-office-news-ali237736227","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : self
एनसीआर में लगातार कई दिनों तक भूकंप के झटके लगने के बाद इसके कंपन अभी भी महसूस किए जा रहे हैं। शुक्रवार को तालानगरी में शुक्रवार शाम लगभग 7.02 बजे कुछ कंपन सा महसूस हुआ। जिससे कुछ देर के लिए लोगों का ध्यान बंटा और कामकाज प्रभावित हुआ। परंतु ये सब केवल कुछ सेकेंड के लिए था, इसलिए शहर के अन्य इलाकों में इसको महसूस नहीं किया जा सका।
एएमयू के भूगोल विभाग के चेयरमैन प्रो. अतीक अहमद सिद्दीकी ने बताया कि पृथ्वी की सतह के अंदर स्थित इंडो आस्ट्रेलियन प्लेट हर साल पांच सेमी उत्तर पश्चिम की ओर घूम रही है। जिसकी वजह से सतह के अंदर की इस प्लेट की हलचल से हिमालय के पास की तिब्बती प्लेट को धक्का लगता है। यही वजह है कि अभी तक हिमालय पर्वत श्रंखला के ऊपर उठने का सिलसिला जारी है, क्योंकि ये सबसे नये पर्वत हैं।
इस घटनाक्रम में कई बार तीव्र गति के भूकंप तो कई बार हल्के कंपन होते रहते हैं। शुक्रवार को इसी वजह से कुछ कंपन कहीं कहीं महसूस हुआ। एएमयू और उसके आसपास इसको महसूस नहीं जा सका। इसकी मूल वजह इंडो आस्ट्रेलियन प्लेट का तिब्बती प्लेट से समाहित होना है। जब ये समाहित होती हैं तो ऐसे कंपन या झटके महसूस होते हैं।