{"_id":"5d5c44028ebc3e6c2779d07c","slug":"earthquake-on-modi-s-gruesome-poster-investigation-handed-over-to-co-aligarh-news-ali211399732","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के वीभत्स पोस्टर पर भूचाल, सीओ को सौंपी गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के वीभत्स पोस्टर पर भूचाल, सीओ को सौंपी गई जांच
विज्ञापन

मोदी को ‘द ड्रैकुला ऑफ कश्मीर’ के रूप में दर्शाया गया है
मामला पुलिस तक पहुंचा, एएमयू के अधिकारी भी कराएंगे एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि महानगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर को लेकर भूचाल की स्थिति है। दिल्ली में रह रहे एएमयू के ही एक पूर्व छात्र ने एएमयू कैंपस में आपत्तिजनक पोस्टर लगने की शिकायत ट्विटर पर अलीगढ़ पुलिस एवं एसएसपी से की है। दूसरी तरफ एएमयू के अधिकारी आरोप को बेबुनियाद बताते हुए पूर्व छात्र के खिलाफ थाने में तहरीर देने की तैयारी में है।
दिल्ली में रह रहे एएमयू के पूर्व छात्र राजेश्वर सिंह ने ट्विटर पर एसएसपी से एएमयू के अंदर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक पोस्टर लगाने की शिकायत कर कार्रवाई का आग्रह किया है। पूर्व छात्र ने रक्त रंजित वीभत्स पोस्टर भी पोस्ट किया है। एसएसपी अलीगढ़ एवं अलीगढ़ पुलिस के अतिरिक्त प्रधानमंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश के सीएम ऑफिस से भी पूर्व छात्र ने शिकायत की है।
एसएसपी आकाश कुलहरि ने इस मामले की जांच सीओ एलआईयू प्रज्ञान को सौंप दी है। सीओ की सहायता के लिए साइबर सेल को भी लगाया गया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए हैं। इसकी सूचना एएमयू में पहुंचने के बाद खलबली मच गई है। एएमयू प्रवक्ता प्रो. शाफे किदवई का कहना है कि हमारा कोई छात्र इसमें संलिप्त नहीं है। राजेश्वर सिंह के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिस फोटो को शेयर करने की बात हो रही है, दरअसल वह कुछ दिन पहले लंदन में प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल किया गया था। एएमयू में कुछ नहीं हुआ है। तस्वीर को फोटो शाप करके एएमयू को बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में पूर्व छात्र राजेश्वर सिंह ने फोन पर बताया कि इस मामले में गलतफहमी हुई है। आपत्तिजनक पोस्ट को एएमयू के बीएससी के जैद नामक छात्र ने अपने वाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया है। उसके बाद उन्होंने शिकायत की है।
भाजपा नेताओं में आक्रोश
अलीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रक्तरंजित वीभत्स पोस्टर को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं में आक्रोश है। युवा नेता मामले को गहराई से समझने की कोशिश कर रहे हैं। अभी इस बात को समझने का प्रयास कर रहे हैं कि इस पोस्टर को किसने शेयर किया है। भाजयुमो के जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने कहा कि पोस्टर शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी काईवाई होनी चाहिए।