Aligarh News: जोनवार चलेंगे ई-रिक्शा, ऑनलाइन मांगे आवेदन, लखनऊ की तर्ज पर बना ऑनलाइन एप
एक ई-रिक्शा एप सॉफ्टवेयर को बनवाया गया है। इसमें अलीगढ़ शहर में 4 जोन बनाए गए है। जो ई-रिक्शा चालक/मालिक जिस जोन में अपना वाहन चलाना चाहेगा, उसके लिए एप पर आवेदन करेगा। उसे सत्यापन के बाद वह जोन आवंटित कर दिया जाएगा। जोन से बाहर चलने पर कार्रवाई होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ महानगर में बढ़ती ई-रिक्शों की भीड़ कम करने के लिए कदम उठाया जा रहा है। अब इनका संचालन जोन वार होगा। इसके लिए चार जोन बनाए गए हैं। 5 से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। यातायात पुलिस ने लखनऊ की तर्ज पर एक ऑनलाइन एप विकसित कराया है।
एसपी यातायात मुकेश चंद्र उत्तम ने प्रेसवार्ता में बताया कि लखनऊ में इंजीनियर नवीन कुमार त्रिपाठी, बेब सॉफी द्वारा तैयार किए गए ई-रिक्शा एप सॉफ्टवेयर को यहां भी बनवाया गया है। इसमें शहर में 4 जोन बनाए गए है। जो ई-रिक्शा चालक/मालिक जिस जोन में अपना वाहन चलाना चाहेगा, उसके लिए एप पर आवेदन करेगा। उसे सत्यापन के बाद वह जोन आवंटित कर दिया जाएगा। जोन से बाहर चलने पर कार्रवाई होगी।
ऑनलाइन आवेदन के प्रथम चरण में एक जोन में एक हजार ई-रिक्शा लिए जाएंगे, जो आरटीओ कार्यालय से पंजीकृत हैं। आवेदन स्वीकृत होने पर साफ्टवेयर के माध्यम से क्यूआर कोड जारी होगा। उसे ई-रिक्शा के फ्रंट पर चस्पा करना होगा। उसमें रिक्शा मालिक का पूरा ब्योरा होगा। आवेदनकर्ता जनसुविधा केंद्र, स्वयं के मोबाइल से या यातायात लाइन सुरक्षा विहार और नगर निगम से मदद ले सकता है। इसमें अलीगढ़ पुलिस डॉट इन वेबसाइट पर आवेदन होंगे। मोबाइल पर ओटीपी के बाद सभी विवरण भरने होंगे।
ये होंगे चार जोन
जोन-प्रथम-पूर्वी जोन-रंग-लाल
-कंपनीबाग से दुबे का पड़ाव-गांधीआई तिराहा-क्वार्सी चौराहा रामघाट रोड।
-कंपनीबाग से दुबे का पड़ाव से अचलताल, नौरंगाबाद पुल, एटा चुंगी जीटी रोड।
-उक्त दोनों मार्गों के मध्य का समस्त क्षेत्र।
जोन-द्वितीय-पूर्वी रंग-हरा
-कंपनीबाग से रसलगंज, तहसील तिराहा, सारसौल चौराहा (जीटी रोड)।
-कंपनीबाग से हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा, मथुरा चेंजर से खेरेश्वर, नादापुल, सारसौल चौराहा।
-उक्त दोनों मार्गों के मध्य का समस्त क्षेत्र
जोन-तृतीय-उत्तरी रंग-नीला
-कंपनीबाग से दुबे का पड़ाव, रामबाग तिराहा क्वार्सी चौराहे से महेशपुर फाटक, एफएम टावर तिराहा से सारसौल बाईपास।
-कंपनीबाग से मसूदाबाद चौराहा से तहसील तिराहा, सारसौल चौराहा से बरौला/क्वार्सी बाईपास।
-उक्त दोनों मार्गों के मध्य का समस्त क्षेत्र
जोन-चतुर्थ-पश्चिमी रंग-पीला
-कंपनी बाग से मदारगेट-खिरनीगेट, सासनी गेट चौराहा (आगरा रोड)।
-कंपनी बाग से दुबे का पड़ाव चौराहा अचलताल से एटाचुंगी चौराहा (जीटी रोड)।
-उक्त दोनों मार्गों के मध्य का समस्त क्षेत्र।