{"_id":"66e9509b1675536ffb0cbeaf","slug":"e-rickshaw-drivers-demonstrated-in-aligarh-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन, आरटीओ-नगर निगम और पुलिस पर लगाए यह आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन, आरटीओ-नगर निगम और पुलिस पर लगाए यह आरोप
Tue, 17 Sep 2024 03:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 03:22 PM IST
सार
आरोप है कि आरटीओ, नगर निगम द्वारा जबरन मारपीट कर ई-रिक्शा जब्त कर टैक्स वसूला जाता है। पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाता है। ई-रिक्शा के पहिए में जबरन सुआ घोंपकर पंक्चर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
जुलूस निकालते बेरोजगार मजूदर किसान यूनियन के पदाधिकारी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेरोजगार मजदूर किसान यूनियन (ई-रिक्शा प्रकोष्ठ) के बैनर तले 16 सितंबर को ई-रिक्शा चालकों ने विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर प्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कमिश्नरी पहुंचकर मंडलायुक्त को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों ने जीटी रोड पर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि ई-रिक्शा चालक 600-650 रुपये कमाता है। कई के पास खुद का ई-रिक्शा न होने पर वह 300 रुपये प्रतिदिन किराया देता है। फिर भी आरटीओ, नगर निगम द्वारा जबरन मारपीट कर ई-रिक्शा जब्त कर टैक्स वसूला जाता है। पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न किया जाता है। ई-रिक्शा के पहिए में जबरन सुआ घोंपकर पंक्चर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग रखी कि नगर निगम द्वारा वसूली व रूट निर्धारण बंद हो। ई-रिक्शा चालकों को स्टैंड की सुविधा दी जाए। पुलिस का उत्पीड़न बंद हो। वसूली बंद हो। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह, अर्जन सिंह, मंडल अध्यक्ष मंगल सैनी, सुनील यादव, अजीत कुमार, अतुल कुमार, सोनपाल आदि थे।
विज्ञापन