{"_id":"622114e77d974d571b1f3aea","slug":"e-rickshaw-charging-warehouses-raided-fir-on-four-people-aligarh-news-ali2863616114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ई-रिक्शा चार्जिंग गोदामों पर छापा, चार लोगों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ई-रिक्शा चार्जिंग गोदामों पर छापा, चार लोगों पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूलर रोड क्षेत्र में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने ई-रिक्शा चार्जिंग गोदामों पर छापा मारकर बिजली चोरी का खुलासा किया है। मौके पर करीब 100 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
बिजली विभाग के लिए लाइन लॉस बड़ी समस्या बनी हुई है। बुधवार रात्रि में करीब ढाई बजे गूलर रोड क्षेत्र में उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में छापा मारा गया। जंगलगढ़ी निवासी राहत अली पुत्र फरीद अहमद के परिसर के निकट एलटी पोल की एलटी लाइन से दो कोर काले रंग की पीवीसी केबिल सीधे जोड़कर 25 ई-रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे।
जमालपुर निवासी रूचि शर्मा पत्नी विजय कुमार शर्मा के परिसर के निकट भूमिगत एलटीसी पैनल से विद्युत मीटर को आ रही केबिल में मीटर से पहले जमीन के अंदर ही कट लगाकर बाईपास अवैध केबिल जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। वहां पर करीब 24 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे।
विज्ञापन
महफूजनगर निवासी अब्दुल सलाम उर्फ भोला पुत्र स्व. बली मोहम्मद द्वारा एलटी लाइन से दो कोर काले रंग की पीवीसी केबिल सीधे जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। यहां पर 22 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। महफूूजनगर निवासी रहीला बेगम पत्नी निजामुद्दीन के परिसर के पीछे एलटी लाइन से दो कोर काले रंग की पीवीसी केबिल सीधे जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। यहां पर 22 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि बिजली चोरी के मामले में चार राहत अहमद, रुचि शर्मा, अब्दुल सलाम एवं रहीला बेगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान करीब 100 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे। करीब 46 किलोवाट बिजली की चोरी का मामला है।