फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   E-Challan

सड़क पर दौड़ रहे हर दूसरे वाहन का चालान, मालिक अनजान

Sat, 10 Apr 2021 01:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
E-Challan
राहुल कुमार
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर दौड़ रहे दोपहिया और चार पहिया वाहनों में से औसतन हर दूसरे वाहन का ई-चालान कटा हुआ है। मगर, वाहन स्वामियों को अपने वाहन का चालान कटने के विषय में जानकारी ही नहीं है। दरअसल, वाहन स्वामियों ने अपनी गाड़ी की आरसी (रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट) में मोबाइल नंबर नहीं दर्ज करा रखा है। इसको लेकर करीब एक लाख वाहन स्वामियों को अब तक पुलिस स्तर से नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन पता बदलने के कारण करीब 20 प्रतिशत नोटिस वापस हो गए हैं। ट्रैफिक पुलिस की ओर से चालान नोटिस भेजे जाने के बाद भी जिन लोगों ने जुर्माना नहीं भरा है, उनके चालान कोर्ट भेज दिए गए हैं। कोर्ट स्तर पर वर्तमान में 3.50 लाख चालान भुगतान के अभाव में लंबित हैं। ट्रैफिक कार्यालय की बात की जाए तो यहां भुगतान के अभाव में 54774 चालान लंबित हैं।

आरसी में खुद ही कर सकते हैं मोबाइल नंबर दर्ज
आरटीओ प्रवर्तन फरीदउद्दीन ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए परिवहन विभाग में सभी सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया है। परिवहन.जीओवी.इन वेबसाइट पर जाकर आरसी अपडेट का विकल्प आता है। उस लिंक पर जाने के बाद मोबाइल नंबर अपडेट का विकल्प दिया गया है। उक्त विकल्प का चयन कर लोग अपना मोबाइल नंबर अपनी वाहन संख्या के साथ दर्ज करा सकते हैं। मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के लिए ओटीपी भेजा जाता है। ओटीपी दर्ज करते ही मोबाइल नंबर आरसी से लिंक हो जाता है। उसके बाद गाड़ी से संबंधित सभी जानकारी और ई-चालान की जानकारी वाहन स्वामी को संदेश के जरिये मिल जाएगी।
विज्ञापन

अलीगढ़ में निजी कार और दोपहिया वाहन
- करीब 5.50 लाख दोपहिया वाहन
- करीब 80 हजार कार
ये है चालान की स्थिति
2020 में काटे गए ई-चालान - 349178
2021 में 31 मार्च तक काटे गए ई-चालान - 56319
अप्रैल 2021 में काटे गए ई-चालान - 8043
कोर्ट स्तर पर भुगतान के अभाव में लंबित चालान - 3.50 लाख
एसपी ट्रैफिक स्तर पर भुगतान के अभाव में लंबित चालान - 54774
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed