फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dy CM handed over checks to family members of deceased three people

आंधी तूफान से मृत तीन लोगों के परिजनों को डिप्टी सीएम ने दिए चेक

Fri, 11 May 2018 02:33 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Fri, 11 May 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dy CM handed over checks to family members of deceased three people
मृतक अनीता के पति धर्मेंद्र को आर्थिक मदद का चेक देते डिप्टी सीएम - फोटो : Amar Ujala
बुधवार को आए आंधी तूफान में इगलास के विभिन्न इलाकों में दीवार गिरने से अपनी जान गवां बैठे तीन बच्चों की मां समेत तीन लोगों को गुरुवार को आए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने धनीपुर हवाई पट्टी पर चार-चार लाख के मुआवजे के चेक दिये। यही नहीं उन्होंने गत 25 मार्च को बहजोई में हुई दुर्घटना में मारे गए गांव कलाई हरदुआगंज के एक ही परिवार के पांच लोगों के परिजनों को भी दो-दो लाख के चेक बांटे। 
विज्ञापन


निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से गुरुवार शाम 4:10 बजे हैलीकाप्टर से हवाई पट्टी पहुंचे उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सांसद सतीश गौतम, विधायक शहर संजीव राजा, विधायक कोल अनिल पाराशर, विधायक इगलास राजवीर दिलेर, विधायक खैर अनूप प्रधान एवं विधायक छर्रा रवींद्र पाल सिंह की मौजूदगी में मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपदाग्रस्त लोगों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ही आपदा पीड़ित जिलों के प्रभारी मंत्री एवं मुझे खुद जिलों में जाकर पीड़ितों को चेक देने को कहा था। उन्होंने कहा कि डीएम को निर्देशित किया गया है कि आपदा में जो लोग घायल हुए हैं, उनका समुचित इलाज कराया जाए। इस संकट की घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के घर गिर गए हैं या जिन्हें पशु हानि हुई है, उन्हें भी मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल मिलाकर आंधी तूफान से पीड़ितों को आपदा प्रबंधन मद में 37 लाख रुपया दिया गया है। सड़क दुर्घटना में मृत पांच लोगों के परिजनों को दस लाख रुपया मुआवजा दिया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौ.देवराज सिंह समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।  

इन लोगों की हुई मौत 
l गांव लुखटिया माजरा सतलौनी इगलास निवासी 50 वर्षीय विजय सिंह पुत्र रामजीलाल
l गांव कारौली इगलास निवासी 24 वर्षीय गोपाल सिंह पुत्र इंदल सिंह 
l गांव भरतपुर इगलास निवासी 28 वर्षीय अनीता पत्नी धर्मेंद्र

यह लोग हुए घायल 
l गांव भरतपुर इगलास निवासी 40 वर्षीय बीना देवी पत्नी शिवकुमार
l गांव भरतपुर इगलास निवासी 04 वर्षीय लक्की पुत्र धर्मेंद्र

सड़क दुर्घटना में इन्हें मिले चेक 
l मृत योगेश शर्मा के पिता कृपाशंकर को दो लाख का चेक 
l मृत साक्षी पुत्री योगेश शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा को दो लाख का चेक 
l मृत विकास शर्मा एवं सचिन के पिता नरदेव शर्मा को दो-दो लाख के दो चेक
l मृत राहुल शर्मा के पिता भोलाशंकर को दो लाख का चेक 

इन लोगों को हुई पशु हानि 
l गांव बिसाहुली इगलास निवासी महेश चंद पुत्र दीपचंद की तीन बकरियां मरी 
l गांव बिसाहुली इगलास निवासी भूप सिंह पुत्र दीपचंद की एक बकरी 
l गांव बेसवां इगलास निवासी छेदालाल पुत्र राम नारायण की एक पड़िया 
l गांव कलीजरी इगलास निवासी विजय सिंह पुत्र हुकुम सिंह की एक पड़िया 
l गांव लुखटिया इगलास निवासी हरिनारायण पुत्र पीतांबर की एक पड़िया 
l गांव कारौली इगलास निवासी श्यामवीर सिंह पुत्र रामचरन का एक पड्डा 
l गांव सतलौनी कला इगलास निवासी सोनू पुत्र कालीचरन की एक बकरी 
l गांव नगला हरकन्ना इगलास निवासी राजवीर पुत्र नौबत के चार सूअर 
l गांव हरिया की नगरिया इगलास निवासी भीकंबर पुुत्र खरग की दो बकरी 
l गांव दीवा हमीदपुर खैर निवासी भगवान सहाय की एक भैंस 
गांव पालर खैर निवासी भूदा उर्फ भूदेव पुत्र हरदयाल का मकान क्षतिग्रस्त 

आपदा प्रबंधन के प्राविधान 
l मृतकों को चार लाख रुपये 
l घायल-गंभीर चोट जिसके कारण एक सप्ताह से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़े तो 12700 रुपये 
l एक सप्ताह से कम समय तक अस्पताल में भर्ती रहने पर 4300 रुपये प्रति व्यक्ति 
l दुधारू पशु-भैंस, गाय, ऊंट, याक, सांड या भैंसा की मृत्यु पर 30 हजार रुपया 
l भेड़, बकरी व सूअर की मौत पर तीन हजार रुपया प्रति पशु 
l गैर दुधारू-ऊंट, घोड़ा, बैल-25 हजार रुपया 
l गाय या भैंस का बछड़ा, गधा, टट्टू व खच्चर पर 16 हजार रुपया 
l फसलों की हानि-6800 रुपये प्रति हेक्टेयर असिंचित क्षेत्र में और बोये क्षेत्रफल तक सीमित 
l सिंचित क्षेत्र में 13500 रुपये प्रति हेक्टेयर, न्यूनतम सहायता राशि-1000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed