फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   During voting domineering role appeared CO Hemraj Meena

मतदान के दौरान दबंग रोल में दिखे सीओ हेमराज मीणा

Sun, 29 Nov 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अकराबाद
अमर उजाला ब्यूरो/अकराबाद Updated Sun, 29 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
During voting domineering role appeared CO Hemraj Meena
अकराबाद ब्लॉक के गांव टुआमई में प्रधानी के मतदान के दौरान सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ सीओ हेमराज मीणा की टिप्पणी की खासी चर्चा है।
विज्ञापन


गांव वालों का आरोप है कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव का नाम लेने पर सीओ आपा खो बैठे और कहा कि वो तो लखनऊ में हैं..। वहीं जाओ..। यहां मनमानी नहीं होने देंगे..।
विज्ञापन


शिकायत करनी है तो कर देना..। ग्रामीणों कीमानेेें तो गुस्साए सीओ ने असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया। सीओ ने सुबह नौ बजे और इसके बाद दोपहर तीन बजे दो बार वहां पहुंच कर प्रत्याशी को धमकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दरअसल, यहां मुलायम सिंह परिवार के करीबी एक प्रधान प्रत्याशी हैं। मतदान केंद्र के पास टेंट लगा कर          बनाए गए बिस्तर पर भीड़ लगी थी। उसी वक्त सीओ बरला एएसपी हेमराज  मीणा पहुंच गए और टेंट की जानकारी की। सीओ की मानें तो गाड़ी में मिठाई भरकर लाई गई थी, जिसे उतारा जाना था, यहां पर दावत की तैयारी थी। इस पर सीओ ने टेंट हटवाना शुरू किया तो उनके और प्रत्याशी के बीच कहासुनी होने लगी।

सीओ ने प्रत्याशी को नियमानुसार मतदान  कराने की चेतावनी दे दी। जब कुछ लोगों ने सीओ को बताया कि वह सपा मुखिया के रिश्तेदार हैं तो सीओ ने कहा कि वह तो लखनऊ में हैं..।


यहां मनमानी नहीं होने देंगे..। उन्होंने प्रत्याशी व सपा मुखिया पर अमर्यादित टिप्पणी भी की। जिससे विवाद बढ़ा। हंगामा हुआ तो मतदान रुक गया। भीड़ जमा हो गई। मौके पर एसपी क्राइम अशोक कुमार, एसडीएम प्रवीन कुमार पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed