{"_id":"67d72a04626ea328ec01ed2f","slug":"during-the-funeral-two-parties-clashed-and-pelted-stones-seven-injured-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101688-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अंत्येष्टि के दौरान दो पक्षों में मारपीट-पथराव, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अंत्येष्टि के दौरान दो पक्षों में मारपीट-पथराव, सात घायल
Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
शनिवार की शाम गांव खिटकारी में एक व्यक्ति की अंत्येष्टि के दौरान ठाकुर और नाई समाज के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। लाठी-डंडों के साथ ही दोनों पक्षों में पथराव हुआ। इसमें एक ओर के तीन और दूसरी ओर से चार लोग घायल हुए हैं।त कही है।
खिटकारी गांव में ठाकुर समाज के अंकुश और नाई समाज के उपदेश के बीच एक सप्ताह से अनबन चल रही थी। आठ दिन पहले पिलखना चौराहे पर दोनों में मारपीट हुई थी। शनिवार की शाम गांव के एक व्यक्ति की अंत्येष्टि के समय दोनों में फिर से टकराव हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग भी झगड़े में शामिल हो गए।
सूचना पर पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। एहतियातन गांव में पुलिस की पिकेट तैनात रही। थाना पुलिस ने अभी तक किसी पक्ष से तहरीर न मिलने की बात कही है।