फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Dubai Sheikhs are liking Aligarh potatoes

Potato: दुबई के शेखों को भा रहा अलीगढ़ का आलू, 50 हजार टन तक बढ़ा निर्यात, चिप्सोना की सर्वाधिक पैदावार

Fri, 30 May 2025 01:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 01:30 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले में 11 किस्म की आलू की पैदावार हो रही है। इनमें चिप्सोना, कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी गंगा, कुफरी ज्योति, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी ख्याति, कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी 302 और कुफरी नीलकंठ प्रजाति शामिल हैं।

विज्ञापन
Dubai Sheikhs are liking Aligarh potatoes
आलू - फोटो : Freepik

विस्तार

अलीगढ़ का आलू दुबई में शेखों को बहुत भा रहा है। खाड़ी देशों को किया जा रहा आलू निर्यात 50 हजार टन तक बढ़ गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 2 लाख टन आलू खाड़ी देशों में निर्यात किया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 1.50 लाख टन आलू निर्यात किया गया था। आलू उत्पादन में अलीगढ़ प्रदेश में छठवें स्थान पर है।

विज्ञापन


यहां चिप्सोना आलू की सर्वाधिक पैदावार है, जबकि जिले में 24987 हेक्टेयर क्षेत्र में आलू की खेती होती है। वर्ष 2023-24 में जिले में 11 लाख टन आलू का उत्पादन हुआ है। इसमें से 4.4 लाख टन विदेश में निर्यात हुआ है। एएमयू के कृषि अर्थशास्त्र और व्यवसाय प्रबंधन विभाग के प्रोफेसर सगीर अहमद अंसारी ने बताया कि जिले को आलू की खेती के लिए मुफीद माना गया है।
विज्ञापन


देश में 59.57 मिलियन टन आलू उत्पादन होता है
देश में हर साल आलू का उत्पादन 59.57 मिलियन टन होता है। वर्ष 2022-23 से इस साल 4.4 फीसदी आलू के उत्पादन में वृद्धि हुई। इनमें 3.57 मिलियन किलोग्राम आलू नेपाल, अमेरिका, यूएई, जापान, वियतनाम सहित अन्य देशों में आलू का निर्यात होता है। इससे देश को आलू से 4.89 बिलियन डॉलर की कमाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन जिलों का प्रदेश में स्थान

जिला पैदावार स्थान
आगरा 28 लाख टन पहला
फिरोजाबाद 20.8 लाख टन दूसरा
कन्नौज 20.4 लाख टन तीसरा
हाथरस 19.1 लाख टन चौथा
फर्रुखाबाद 15.9 लाख टन पांचवां
अलीगढ़ 11 लाख टन छठवां

किसानों के सामने चुनौतियां
  • जलवायु परिवर्तन : तापमान बढ़ना, मौसम में बदलाव, समुद्र का स्तर बढ़ना
  • गर्मी और सूखा प्रकोप : आलू की पैदावार पर असर
  • बीमारी प्रबंधन : आलू की फसल में बीमारी लग जाए, तो उसका प्रबंधन
  • कोल्ड स्टोरेज : उत्पादन के बाद आलू रखने के लिए जगह
  • मार्केट उतार-चढ़ाव : आलू का उत्पादन ज्यादा होने पर उसकी कीमतों में उतार-चढ़ाव

जिले में 11 किस्म के आलू
एएमयू के कृषि सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. इकबाल अहमद ने बताया कि जिले में 11 किस्म की आलू की पैदावार हो रही है। इनमें चिप्सोना, कुफरी पुखराज, कुफरी मोहन, कुफरी गंगा, कुफरी ज्योति, कुफरी चिप्सोना-1, कुफरी ख्याति, कुफरी बहार, कुफरी सूर्या, कुफरी 302 और कुफरी नीलकंठ प्रजाति शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed