{"_id":"6acea0c1aafcd2d8c4026885","slug":"ds-college-won-the-overall-trophy-of-ncc-camp-aligarh-news-c-2-gur1004-1089454-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: डीएस कॉलेज ने जीती एनसीसी शिविर की ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: डीएस कॉलेज ने जीती एनसीसी शिविर की ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
डीएस कॉलेज।
- फोटो : photo
डीएस कॉलेज ने 3वीं यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की ओवरऑल ट्रॉफी जीत ली। सीएटीसी-50 शिविर का मंगलवार को मथुरा रोड स्थित सीवी गुप्ता सरस्वती विद्या पीठ, सिंघारपुर में पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ। शिविर में 470 कैडेट्स ने हिस्सा लिया।
कर्नल नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ड्रिल, फील्ड क्राफ्ट एवं बैटल क्राफ्ट, मैप रीडिंग, फायरिंग, टेंट पिचिंग, रस्साकशी, बेस्ट कैडेट और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं हुईं। कैडेट्स को यातायात सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और ड्रोन तकनीक की जानकारी भी दी गई। ड्रिल प्रतियोगिता में केआरजीआईसी, मथुरा ने पहला और डीएस डिग्री कॉलेज, अलीगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
फील्ड क्राफ्ट व बैटल क्राफ्ट में डीएस कॉलेज की बबली कुमारी प्रथम और सोनी शर्मा द्वितीय रहीं। कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल की ओजस्वी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैंप कमांडर व सीओ कर्नल नरेंद्र सिंह ने कैडेट्स को अनुशासन, कठिन परिश्रम, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का महत्व बताया। स्वास्थ्य व स्वच्छता प्रतियोगिता में एसआरकेडीसी कॉलेज की श्रेष्ठा पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।